Pooja Bedi slams media for misrepresenting her ex-husband: अभिनेत्री पूजा बेदी का एक पुराना इंटरव्यू आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में वे कहती हुई नजर आ रही है कि उन्होंने अपने पूर्व पति फरहान फर्नीचरवाला वाला से तलाक के बाद गुजारा भत्ता (तलाक के बाद मिलने वाली धन राशि) नहीं ली थी। पूजा के इसी बयान को लेकर अब उनके पति फरहान को लेकर गलत खबरें चलाई जा रही है। पूजा ने इन्हीं गलत खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
पूजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते एक नोट साझा किया है। पूजा ने नोट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’हेडलाइन्स कभी कभार काफी ज्यादा मिसलीडिंग हो सकती हैं! वे अराजकता पैदा कर सकती हैं, जैसे इस स्थिति में, जब किसी की कोई आवश्यकता नहीं है। चीजों को समझने के लिए हमेशा हेडलाइन्स से परे देखें। किसी चीज को पॉजिटिव तरीके से देखने के लिए आपके पास एक पॉजिटिव नजरिया होना चाहिए। क्या वो नजरिया आपके पास है?’’
पूजा ने इस नोट में अपने पति को लेकर सफाई देते हुए लिखा कि, ‘’दूरदर्शन के साथ साल 2015 का एक मेरा इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू को लेकर मेरे एक्स-हसबैंड को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मेरे पति ने हमेशा मेरे बच्चों और मेरी देखभाल की है। उन्होंने मेरे बच्चों की पढ़ाई और पर्सनल लाइफ में पैसों से अपना योगदान दिया है। फरहान और मैं आज भी एक-दूसरे का काफी ज्यादा सम्मान करते हैं। इसलिए मेरी गुजारिश है कि हमें अपने चारों तरफ पॉजिटिविटी फैलनी चाहिए और भ्रामक खबरों से दूर रहना चाहिए।’’
You have made people villain in past as well. The finest example was Aditya Pancholi.
— Usman Butt|The Explicit Analyst| (@engrmub) June 8, 2023
On All forums, you have spread negativity about him but he did not utter a single word about you.
Humans are to be respected. Does not cost anything?
पूजा के इसी ट्विट पर एक यूजर ने उन्हें आदित्य पंचोली की याद दिला दी है। यूजर ने पूजा का आदित्य के साथ दुर्व्यवहार को याद दिलाते हुए लिखा कि, ‘’आपने अतीत में भी लोगों को विलेन बनाया है। सबसे बेहतरीन उदाहरण आदित्य पंचोली थे। आपने सभी मंचों पर उनके बारे में नकारात्मक बातें फैलाईं, लेकिन उन्होंने आपके बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। मनुष्य का सम्मान करने से कुछ नहीं खर्च होता है।’’ हालांकि, पूजा ने यूजर के इस कमेंट का रिप्लाई नहीं दिया है।