Anurag Kashyap की यौन शोषण मामलें पर बढ़ सकती है मुश्किलें, अनुराग के खिलाफ पायल घोष दर्ज कर सकती है FIR

इंडियन फिल्म निर्देशक (Indian film director) अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर यौन शोषण के आरोप लगाने वालीं एक्ट्रेस पायल घोष (Payal Ghosh) अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

Payal Ghosh will File FIR: इंडियन फिल्म निर्देशक (Indian film director) अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर यौन शोषण के आरोप लगाने वालीं एक्ट्रेस पायल घोष (Payal Ghosh) अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही हैं। पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है। पायल घोष के वकील नितिन सतपुते ने कहा कि 21 सितंबर यानी आज मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे। नितिन सतपुते ने आगे कहा कि हम लोग आज पेपर वर्क कर रहे हैं। पेपर वर्क के बाद हम आगे की कारवाही करेंगे।

पायल घोष के वकील नितिन सतपुते ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पायल घोष के साथ साल 2104 में छेड़छाड़ की गई और अनुराग कश्यप ने घर पर बुरा व्यवहार किया। पायल ने पहले शिकायत दर्ज करने की कोशिश की लेकिन उन्हें धमकी दी गई थी। उन पर दबाव डाला गया था कि अगर शिकायत दर्ज करोगी तो उनका बहिष्कार कर दिया जाएगा।

Payal Ghosh will File FIR

वहीं शनिवार को पायल घोष ने खुद मीडिया से बात करते हुए अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पायल ने कहा अनुराग ने उन्हें छोटी सी मुलाकात के बाद अपने घर बुलाया। वहां मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया। पायल के सपोर्ट में कई लोग सामने आ रहे है और अनुराग का विरोध कर रहे हैं।

बता दे, पायल के इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप के खिलाफ रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।फिल्मकेर के खिलाफ लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तो अनुराग कश्यप की गिरफ्तार की मांग भी कर दी। इस पर पायल घोष ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कंगना रनौत। इस समय आपका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हम औरत हैं और हम साथ मिलकर इन सभी को नीचे ला सकते हैं।’

पायल घोष के इस आरोप के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अनुराग का समर्थन भी करते नजर आए हैं। जिसमे तापसी पन्नू का नाम भी शामिल हैं।

ताज़ा ख़बरें