Nora Fatehi इस शख्स के जबरदस्त डांस की हुई मुरीद, साकी साकी गाने पर किया था अमेजिंग डांस

नोरा के एक गाने साकी साकी पर नेपाल के एक शख्स ने अपनी कमर लचकाई है। उस शख्स का डांस इतना क्यूट है कि उसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं

Nora Fatehi On Viral Dance Video: फिल्म बटला हाउस में एक्ट्रेस नोरा फतेही पर फिल्माया गया गाना साकी साकी काफी मशहूर हुआ था। हर कोई नोरा के डांस का भी कायल हो गया था। वैसे नोरा खुद एक अच्छी डांसर हैं, वो जब भी कुछ नया करती हैं,तो उनके गानों में वो दिख जाता है। अब नोरा के इसी गाने पर नेपाल के एक शख्स ने अपनी कमर लचकाई है। उस शख्स का डांस इतना क्यूट है कि उसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस शख्स के डांस की कायल खुद नोरा फतेही भी हो गई है। तभी तो सोशल मीडिया पर उस शख्स के डांसिंग वीडियो पर नोरा ने रियक्ट भी किया है।

दरअसल इव्रीथिंगअबाउटनेपाल करके एक सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल से वो वीडिया शेयर किया गया था। जो साकी साकी गाने पर जबरदस्त डांस कर रहा है। सोशल मीडिया पर जहां यूजर्स इस पर कमेंट्स कर रहे हैं, वहीं नोरा फतेही ने भी इमोजी वो भी दिल वाली लगा कर रियक्ट किया है। दूसरे यूजर्स भी इस पर रियक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि अंकल के इस डांस को देखकर कुछ लोग हंस रहे होंगे,पर यदि इसे कोई लड़की करती तो हंस रहे होते।

एक अन्य ने लिखा है कि अंकल ने सिध्द कर दिया है कि डांस करने के लिए छोटे कपड़ों की जरूरत नहीं होती है। दूसरे ने लिखा है कि अंकल ने तो नोरा फतेही को भी फेल कर दिया है। आग लगा दी है।

इस गाने का असला वर्जन 2004 में आई फिल्म मुसाफिर का है। इसे बाद में जॉन अब्राहम की फिल्म बटला हाउस में रि-प्राईज्ड वर्जन में इस्तेमाल किया गया था। जिसमें नोरा फतेही ने जबरदस्त डांस किया था। लोगों ने नोरा के डांस मूव्स को पसंद किया था। असली गाने में संजय दत्त और कोयना मित्रा है।

ये भी पढ़े: Palak Tiwari ने खोला SRK के बेटे Aryan Khan का राज, बोली वो अपने आप में मस्त….

ताज़ा ख़बरें