Adipurush का New Teaser इस दिन होगा रिलीज 

प्रभास की पैन इंडिया फिल्म आदिपुरुष के नए टीजर की रिलीज डेट तय कर दी गई है।

New Teaser Adipurush: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म आदिपुरुष के नए टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म का पिछला टीजर जोकि पिछले साल 02 अक्टूबर 2022 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिससे लोगों की भावनाएं भड़क गई थी। दर्शकों को यह टीजर बिल्कुल नहीं पसंद आया था। दर्शकों को आदिपुरुष के टीजर का वीएफएक्स और इस फिल्म के मुख्य किरदारों का लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया था। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म का नया टीजर अब 30 मार्च 2023 को रिलीज किया जायेगा। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक आदिपुरुष के मेकर्स ने नहीं की है।

बता दें कि, सोशल मीडिया पर इस फिल्म के टीजर को काफी ट्रोल किया गया था। इस फिल्म की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली चीज इस फिल्म का वीएफएक्स था। टीजर के काफी ट्रोल होने के बाद इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म में कुछ सुधार करने के लिए इस फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टपोन कर दी थी। पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में 12 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही थी। लेकिन फिल्म में कुछ सुधार के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करवा दिया गया था। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में 16 जून 2023 को रिलीज हो रही है। 

अगर बात करे फिल्म के नए टीजर की जोकि 30 मार्च को रिलीज हो रहा है, तो इसमें कई सुधार देखने को मिलेंगे। फिल्म के मेकर्स ने पिछले साल अक्टूबर में इस फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म के चीजों के सुधार में लगे हुए है। अब देखना होगा कि 30 मार्च को रिलीज हो रहा आदिपुरुष का नए टीजर में फिल्म के मेकर्स ने कितना सुधार किया है। 

बता दें कि,  फिल्म आदिपुरुष का निर्देशन अजय देवगन की हिट फिल्म तानाजी को डायरेक्ट करने वाले निर्देशक ओम राउत ने किया है। इस फिल्म को ओम राउत, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी सिंह भगवान लक्ष्मण और कृति सेनन मां सीता का किरदार निभा रही हैं। 

ये भी पढे़ं: जानिए क्यों Salman Khan ने ‘The Black Tiger’ छोड़ी

ताज़ा ख़बरें