Adipurush की नई रिलीज डेट आई सामने, Om Raut ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। सीता के रोल में कृति सेनन हैं और लक्ष्मण के रोल में सनी सिंह नजर आएंगे। इसके अलावा सैफ अली खान रावण का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं देवदत्त गजानन नाग हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं

Adipurush Release Date: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) की मोस्ट अवेटेड मायथोलॉजिकल फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) की नई डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 150 दिनों के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तब से दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, सनी सिंह और कृति सिंह मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का टीजर पिछले साल रिलीज हुआ था। जिसके बाद बड़ा विवाद हुआ था। इसी के साथ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के वीएफएक्स का भी मजाक उड़ाया।

अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया और कहा कि यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें सबसे ऊपर जय श्री राम लिखा हुआ है। बीच में श्री राम काज करीबे को अतुर और सबसे नीचे 150 दिन लिखा हुआ है। आखिर में लिखा है आदिपुरुष और फिल्म की रिलीज डेट 16 जून 2023 है। कहा जा रहा है कि फिल्म को आईमैक्स 3डी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का वीएफएक्स काफी दमदार और शानदार होगा।

आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। सीता के रोल में कृति सेनन हैं और लक्ष्मण के रोल में सनी सिंह नजर आएंगे। इसके अलावा सैफ अली खान रावण का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं देवदत्त गजानन नाग हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में सोनल चौहान भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म ‘रामायण’ पर आधारित है। इस पौराणिक फिल्म को टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इसे बुरी तरह ट्रोल किया गया था। ओम राउत ने कहा था कि टीजर देखकर पूरी फिल्म की इमेज बनाना गलत है।

फिल्म में रावण के लुक को लेकर काफी विवाद हुआ था। साथ ही हनुमान और राम-सीता को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। इसके बाद मेकर्स ने इस पर फिर से काम करना शुरू कर दिया ताकि बिना किसी विवाद के यह दर्शकों तक ठीक से पहुंच सके। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म किसी विवाद में न फंसे और दर्शक इसे खूब पसंद करें। फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद अब फैंस इसके ट्रैकर का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: इस दिन से शुरू होगी Pathaan की एडवांस बुकिंग, फिल्म के लिए मुंबई के गेटी थिएटर ने तोड़ा अपना नियम

ताज़ा ख़बरें