Mr. India का सीक्वल बनाना चाहते है Boney Kapoor, जल्द शुरू होगा काम

बोनी कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के साथ एक्टिंग में डेब्यू करने वाले है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में है

Boney Kapoor Mr. India Sequel: बॉलीवुड में कई सालों से फिल्मों के सीक्वल बनते रहे हैं। जहां कई फिल्मों के सीक्वल को दर्शकों ने खूब प्यार दिया तो वहीं कई फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। इसी कड़ी में अब फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का सीक्वल बनाना चाहते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म मिस्टर इंडिया और नो एंट्री का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। पिंकविला के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि वह किस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैं मिस्टर इंडिया 2 बनाऊंगा।’ उन्होंने आगे कहा कि वाकई अगर मैं इस पर जल्द काम करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो वांटेड, नो एंट्री और मिस्टर इंडिया के सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हैं। बोनी कपूर ने कहा कि मेरी कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें थोड़ा बदल कर पेश किया गया है।

बता दें कि मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म से अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। इसी के साथ बॉलीवुड को एक खतरनाक विलेन भी मिल गया। बोनी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत शक्ति सामंत से की थी। बोनी कपूर की सबसे सफल फिल्मों में से एक मिस्टर इंडिया थी। इसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। इसके बाद उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, शक्ति, रन, बेवफा, नो एंट्री और वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्में कीं।

बोनी कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठा मैं मक्कार’ से एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़े : एक साल की हुई Priyanka Chopra की बेटी Malti, Nick Jonas ने बताया कैसे सेलिब्रिटी किया बर्थडे

ताज़ा ख़बरें