रेड काफ्तान में Bipasha Basu ने बिखेरा अपना जलवा, चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

Bipashu Basu Pregnancy Photos : एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने जबसे अपने प्रेगनेंसी की जानकारी दर्शकों को दी हैं, तबसे फैंस उनके बेबी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस बिपाशा बसु की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Bipashu Basu Pregnancy Photos : बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ( Bipasha Basu) इन दिनों अपने प्रेगनेंसी फेज को इंजॉय कर रही है। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जोकि देखते ही देखते वायरल हो गई है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बिपाशा बसु बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। शेयर किए गए इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बिपाशा बसु रेड कलर का काफ्तान पहने हुए अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही है।

तस्वीरों को खुद एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘रसगुल्ला ‘। इन तस्वीरों में बिपाशा बसु के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रही है। सुर्ख लाल रंग के प्रिंटेड काफ्तान में बिपाशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इसी के साथ उन्होंने ग्लौसी मेकअप और खुले बालों का सहारा लेकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। वैसे खास बात बता दे कि एक्ट्रेस बिपाशा के इस ड्रेस की कीमत 14 हजारों रुपए की है। इस ड्रेस को मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया है।

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने पिछले काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली हैं। मगर इन दिनों वह अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है, और अब जल्द ही मां भी बनने वाली है। साल 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। और अब जल्द ही यह दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : तीन तलाक और हिजाब पर Javed Akhtar ने खुलकर कही यह बात 

ताज़ा ख़बरें