Jawan में Shah Rukh Khan के साथ Allu Arjun नहीं ये सुपरस्टार आएगा नजर, जाने डिटेल्स

पठान के बाद अब जवान में सिर्फ शाहरुख खान नजर आने वाले है। खबर थी कि अल्लू अर्जुन फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब निर्माताओं ने आरआरआर फेम अभिनेता से संपर्क किया है

Jawan Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ रोमांस’ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ‘पठान’ के साथ चार साल के लंबे अंतराल के बाद दमदार वापसी की है। इस फिल्म में शाहरुख खान दमदार एक्शन करते नजर आए थे। रोमांस के बाद एक्शन में भी शाहरुख खान को खूब पसंद किया गया। उनकी फिल्म ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की। पठान के बाद अब शाहरुख खान ‘जवान’ (Jawan) में एक्शन करते नजर आने वाले है। हाल ही में खबर आई थी कि साउथ के पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन जवान में कैमियो करते नजर आएंगे। लेकिन बात नहीं बनी। अब मेकर्स ने एक और तेलुगू सुपरस्टार को अप्रोच किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने कई कारणों से जवान के ऑफर को ठुकरा दिया है। अल्लू अर्जुन के मना करने के बाद अब मेकर्स ने आरआरआर फेम राम चरण से संपर्क किया है। अब देखना होगा कि राम चरण जवान में शाहरुख खान के साथ काम करते नजर आते हैं या नहीं। फिल्म आरआरआर के बाद उन्हें ग्लोबल फेम मिला है। कई हॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक उनसे प्रभावित हुए है। ग्लोबल फेम मिलने के बाद उन्हें हॉलीवुड में भी काम करते देखा जा सकता है।

अल्लू अर्जुन हाल ही में फैमिली के साथ वेकेशन मनाकर लौटे है और अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। कहा जा रहा रही कि अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पर फोकस कर रहे है। फिलहाल उनके पास डेट्स नहीं हैं इसलिए उन्होंने जवान में कैमियो करने से मना कर दिया है। बता दें कि अल्लू अर्जुन को उनकी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की वजह से जवान के लिए अप्रोच किया गया था। पुष्पा 2 को बिग बजट में बनाया जा रहा है। ऐसे में साउथ स्टार फिल्म में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है। इस फिल्म को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपना सिक्का जमा लिया है। शाहरुख ने जवान की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में जवान के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार कर रहे है। यह फिल्म 2 जून 2023 को हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Sonakshi Sinha की Bade Miyan Chote Miyan में हुई एंट्री, मेकर ने दी जानकारी

ताज़ा ख़बरें