Madhuri Dixit मां Snehalata को याद कर हुई भावुक, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता के निधन के बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर कह रहे है कि इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ है

Madhuri Dixit Emotional Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार को उनकी मां स्नेहलता (Snehalata) का निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद माधुरी दीक्षित और उनकी पत्नी डॉक्टर श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया के जरिए दी। एक्ट्रेस ने अब एक और नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। माधुरी ने अपने पोस्ट में अपनी मां की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा है।

माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मां के साथ तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनकी मां स्नेहलता चेयर पर बैठी नजर आ रही है। उनके बगल में माधुरी नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने एक इमोशन नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि, ‘आज सुबह उठी तो आई का कमरा खाली पाया। यह अवास्तविक लगता है। उसने हमें गले लगाना और जीवन का जश्न मनना सिखाया। उसने इतने सारे लोगों को बहुत कुछ दिया। हमें उन्हें बहुत याद करेंगे लेकिन वह हमारी यादों में जिंदा रहेंगी। उनकी बुद्धि, सकारात्मकता और अनुग्रह संक्रामक थे। हम अपनी यादों के जरिए उनके जीवन को एक साथ मनाएंगे। ओम शांति ओम।’

माधुरी दीक्षित के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस को खुद का ख्याल रखने और ध्यान देने की बात कर रहे है। कई फैंस कमेंट कर रहे हैं कि, ‘मैम हम इस दुख की घड़ी में आपके साथ है।’ माधुरी की मां स्नेहलता 90 साल की थी। वह अपनी मां के बेहद करीब थी। पिछले जून में उन्होंने अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने कहा कि मां अपनी बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है।

एक्ट्रेस की माँ के अंतिम संस्कार में आम लोगों को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने घर पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए थे। अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस के घर वाले और उनके सुरक्षाकर्मियों व करीबी दोस्त को ही शामिल किया गया। माधुरी की मां का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली में माता रमाई अंबेडकर श्मशान भूमि में किया गया। मुंबई पुलिस ने यहां सुरक्षा के बेहद कड़े इतजाम रखे थे। आम जनता को घर की तरह श्मशान घाट तक जाने की इजाजत नहीं थी। हालांकि वह अंतिम यात्रा में शामिल हुए। एक्ट्रेस की मां के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुभाई घई और इंद्र कुमार के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए।

ये भी पढ़े: Sooraj Barjatya की फिल्म में नजर आएंगे Salman Khan, अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज

ताज़ा ख़बरें