Lakme Fashion Week 2023: हार्ट अटैक के बाद पहली बार रैंप वॉक पर नजर आई Sushmita Sen

सुष्मिता सेन ने लैक्मे फैशन वीक 2023 में अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया और शोस्टॉपर रही। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है

Lakme Fashion Week 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को हाल ही में हार्ट अटैक आया था। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी। अब इस घटना के बाद सुष्मिता पहली बार मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक 2023 (Lakme Fashion Week 2023) में रैंप वॉक करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुष्मिता के अलावा बॉलीवुड की तमाम हसीनाओं ने भी अपने जलवे बिखेरे है।

लैक्मे फैशन वीक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सुष्मिता सेन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक राजस्थानी गाने पर रैंप वॉक करती नजर आ रही है। इसके साथ ही वह पोज देती भी नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने हाथों में गुलदस्ता भी कैरी किया हुआ है। इसके बाद वह एक बार फिर पोज देती नजर आ रही है। रैंप वॉक के दौरान सुष्मिता सेन के चेहरे पर स्माइल बहुत प्यारी लग रही थी। हार्ट अटैक के बाद भी एक्ट्रेस ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक किया।

सुष्मिता सेन एक फिटनेस फ्रीक है। ऐसे में उन्हें हार्ट अटैक आना आम बात नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को 27 फरवरी को दिक्कत हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 2 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को हार्ट अटैक की शॉकिंग खबर दी थी। हालांकि इसके साथ उन्होंने ये भी बताया था कि वह ठीक है। इसक बाद एक्ट्रेस ने वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद फैंस को लगा की अब वह ठीक है।

बॉलीवुड में आने से पहले सुष्मिता सेन एक मॉडल थी। इसके उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स बनकर भारत का नाम रोशन किया। लैक्मे फैशन वीक 2023 में सुष्मिता ने अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया और वह शो-स्टॉपर रही। सुष्मिता इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज आर्या के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही है।

ये भी पढ़े: Tiger 3  के सेट से Salman Khan की खतरनाक तस्वीरें हुईं वायरल, इस लुक में नजर आए एक्टर

ताज़ा ख़बरें