Ajay Devgn और Akshay Kumar इस जन्म में  SRK की बराबरी नहीं कर सकते: KRK

फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने अजय देवगन, अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के अन्य एक्टर्स को शाहरुख खान से छोटा बता दिया है

KRK-SRK: फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान जोकि हर रोज अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में बने रहते हैं। वे आए दिन फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर, प्रोड्यूसर और निर्देशकों को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की तुलना सुपरस्टार शाहरुख खान से कर दी है। उन्होंने शाहरुख के सुपरस्टाडरम को बॉलीवुड के दूसरे सुपरस्टार्स से तुलना कर दी है। उन्होंने ने बॉलीवुड के वर्तमान सुपरस्टार  अजय, अक्षय, आमिर और  ऋतिक को शाहरुख के सामने छोटा सुपरस्टार बता दिया है।

कमाल ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए  अजय, अक्षय, आमिर और  ऋतिक को शाहरुख के सुपरस्डारम से तुलना कर दी है। कमाल ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’अब अजय, अक्षय, आमिर, ऋतिक की सबसे बड़ी समस्या बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर देने वाले शाहरुख खान के पास कहीं जाने की है। और मैं 100% मानता हूं कि इस जीवन में ऐसा नहीं हो सकता। शाहरुख खान को चुनौती देने के लिए उन्हें एक बार और जन्म लेना होगा।’’

https://mobile.twitter.com/kamaalrkhan/status/1632672327228968961

हालांकि, कमाल खान का यह ट्विट फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। फैंस को कमाल द्वारा शाहरुख खान की तुलना अक्षय कुमार, आमिर खान, अजय देवगन और ऋतिक रोशन से करना पसंद नहीं आ रहा है। अक्षय के फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अक्षय कुमार की एक साल में चार फिल्में रिलीज हो रही हैं, इस लिस्ट में उनका शामिल होना नामुमकिन है। अगर वह साल में एक या दो फिल्में रिलीज करते तो संभावना होती।’’ इसके अलावा ऋतिक रोशन के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’लेकिन हो सकता है कृष4 में पठान रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता हो।’’ 

 इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुआ लिखा कि, ‘’अगर दस साल तक लगातार डिजास्टर देने के बाद शाहरुख एक सुपरहिट फिल्म दे सकता है, तो इनमें से कोई भी सुपरहिट फिल्म दे सकता है। टाइगर 3  शाहरुख की पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी।’’ वहीं एक यूजर ने कमाल खान के इस ट्विट का समर्थन करते हुए लिखा कि, ‘’मैं मानता हूं कि अजय, अक्षय, आमिर ऐसा नहीं कर सकते और इसे हासिल करने के लिए एक बार और जन्म लेना होगा।लेकिन ऋतिक रोशनम #कृष4 के साथ ऐसा कर सकते हैं।’’

ताज़ा ख़बरें