Kartik Aaryan हुए Covid-19 के शिकार, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकरी- कहा- मेरे लिए दुआ करो…

कार्तिक आर्यन को कोरोना हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी हैं।

Kartik Aaryan Test Positive For Covid-19: देश में बढ़ते कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में एक बार फिर हजारों केस सामने आ रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को भी कोरोना हो गया हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। इंस्टा पर पोस्ट करते हुए कार्तिक ने लिखा-“पॉजिटिव हो गया दुआ करो”। एक्टर ने प्लस साइन वाले फोटो के साथ अपने आधिकारिक इंस्टा अकांट पर ये पोस्ट किया है।

अभिनेता के इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक फैन ने पोस्ट करते हुए लिखा-‘जल्द ठीक हो जाओ।’ वहीं दूसरे ने लिखा-‘तुम जल्द ही ठीक हो जाओगे, अपना ख्याल रखो और आराम करो।’ इसी तरह से कई फैंस ने कार्तिक (Kartik Aaryan) के ठीक होने की कामना की। फैंस के साथ-साथ कार्तिक के दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Varun Dhawan ने Natasha Dalal के संग शेयर की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- ‘हम हनीमून पर…

Kartik Aaryan Test Positive For Covid-19

आपको बताते चले हालही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week 2021) में देखा गया था। इसके अलावा वो अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के लिए एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ शूटिंग कर रहे हैं। वही पिछते सप्ताह कार्तिक ने कियारा,तब्बू और फिल्म के डायरेक्टर अनीस बाजमी के साथ तस्वीर भी शेयर की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘भूल भुलैया 2’ के अलावा कार्तिक (Kartik Aaryan) ‘धमाका’ फिल्म में भी नजर आएंगे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता एक न्यूज एंकर का किरदार निभाते दिखाई देंगे, जो एक बम विस्फोट की स्टोरी कवर करता है। फिल्म के डायरेक्टर राम माधवनी हैं।

इससे पहले बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे रणबीर कपूर, नीतू कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और अर्जुन कपूर भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

ताज़ा ख़बरें