Kartik Aaryan ने Lollypop Lagelu पर किया जमकर डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

शहजादा एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक फेमस भोजजुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर जमकर डांस करते नजर आ रहे है

Kartik Aaryan Dance Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी रिलीज हुई फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। शहजादा ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और फिल्म अब तक 50 करोड़ का कलेक्शन करने में नाकाम रही है। इस बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें वह भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे है।

इस डांस वीडियो को कार्तिक आर्यन के फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते है कि कार्तिक फेमस भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर डांस करते नजर आ रहे है। यह वीडियो एक शादी का है। जिसमें एक्टर खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे है। वीडियो में कार्तिक ने व्हाइट कलर कुर्ता पजामा पहना है। इस वीडियो में कार्तिक के साथ उनके उनके दोस्त भी जमकर डांस कर रहे है। साथ ही कार्तिक के पिता भी पीछे की ओर डांस करते नजर आ रहे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो उनके कजिन की शादी का है, जिसमें उन्होंने खूब एन्जॉय किया।

शहजादा एक्टर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक्टर को भोजपुरी गानों पर डांस करते देख उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्तिक आर्यन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वह कई बार ऐसे वीडियो और फोटो शेयर करते है, जिसे फैंस खूब पसंद करते है। हाला ही में कार्तिक ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। जब वो मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए ट्रैफिक में फंस गए थे। तभी उनकी कार के बगल से एक स्कूल बस गुजरती है और सभी बच्चे उनसे ‘हाय’, ‘हेलो’ करते है और एक्टर भी इसका मुस्कुराते हुए जवाब देते है।

कार्तिक की शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और परेश रावल लीड रोल में है। शहजादा एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया है।

ये भी पढ़े: Adipurush के एडिटर्स ने कहा कि फिल्म के VFX में कुछ बदलाव नहीं हुआ है

ताज़ा ख़बरें