Kartik Aaryan ने Satish Kaushik को बताया ‘बेस्ट मकान मालिक’

कार्तिक आर्यन ने सतीश कौशिक के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दिवंगत एक्टर को बेस्ट मकान मालिक बताया है

Kartik Aaryan-Satish Kaushik: एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब हमारे बीच नहीं रहे। होली के समय पर उनका निधन हो गया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड के कई सितारे सदमे में है। साथ ही उनके फैन्स लगातार मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। सलमान खान, अनुपम खेर, गोविंदा और रणबीर कपूर जैसे कई सितारों ने अंतिम दर्शन किए। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख भी जताया। अंतिम विदाई में अनुपम खेर और सलमान खान खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कार्तिक आर्यन ने भी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।

शहजादा एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सतीश कौशिक का एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है कि, ‘एक महान अभिनेता, एक महान इंसान और सबसे अच्छे लैंडलॉर्ड, जो शहर में मेरे संघर्ष के दिनों में मेरे पास थे। आपके उत्साहवर्धक शब्द और हंसी हमेशा याद रखेंगे सर। आरआईपी सतीश सर।’ कार्तिक फिल्मों में आने तक सतीश कौशिक के फ्लैट में रहते थे। कार्तिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सतीश कौशिक ने उनका काफी हौसला बढ़ाया करते थे।

कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने स्ट्रगल के दिनों में कई बार ऑडिशन के लिए जाते थे। ऐसे में उन्हें कई घंटे सफर करना पड़ता था। उन्होंने आगे बताया कि उस फ्लैट में हम 12 लड़के रहते थे। पैसे की कमी के कारण हमें ऐसा करना पड़ा था। कार्तिक ने अपनी तीसरी फिल्म आने तक यही फ्लैट किराए पर लिया था। कार्तिक की फिल्म शहजादा 17 फरवरी को रिलीज हो गई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में है।

सतीश कौशिक का निधन 8 मार्च को हुआ था। इस दौरान वह दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ होली की पार्टी में शामिल होने गए थे। इस पार्टी के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसके अचानक बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया।

ये भी पढ़े: इतने बड़े बजट में बनेगी Vicky Kaushal की The Immortal Ashwatthama

ताज़ा ख़बरें