Kareena Kapoor ने किया खुलासा, बताया बेटे Taimur को समझ नहीं आता क्यों Paparazzi खींचते हैं उसकी तस्वीर

करीना कपूर खान ने किया खुलासा उनके बड़े बेटे तैमूर को क्यों पापराज़ीयों द्वारा तस्वीर खींचवाना क्यों पसंद नहीं हैं। जानिए पूरी खबर

Kareena Kapoor’s Son Taimur Doesn’t Like Being Photographed By Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं, जो अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर एक्ट्रेस को उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) और जहांगीर (Jehangir Ali Khan) के साथ पापराज़ी द्वारा क्लिक किया जाता हैं। बता दे, कैरीना कपूर की तरह उनके बेटे तैमूर और जहांगीर भी पापराज़ीयों को बहुत पसंद हैं। हालाँकि, एक्ट्रेस को ये नहीं समझ आता कि आखिरकार पापराज़ी उनके बेटे की तस्वीर क्यों खींचते हैं और साथ ही उनके बेटे तैमूर को भी ये बात नहीं समझ आती हैं।

आपको बता दे, करीना कपूर खान अक्सर अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाती हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपने बेटे की एक झलक पाने के लिए मीडिया के दीवाने होने पर नाराजगी जताई है। याद हो, करीना कपूर खान ने अपने छोटे बेटे जेह के जन्म के बाद काफी समय तक मीडिया से छुपाकर रखा था। वही पापराज़ीयों ने कई बार बिना इजाजत के उनके बड़े बेटे तैमूर की तस्वीर खींच ली। वही अब इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर वो तैमूर की तस्वीर खींचने पर पापराज़ीयों से कैसे निपटती हैं।

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया की वह, पापराज़ीयों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती हैं। उन्होंने कहा- मुझे ऐसा लगता है ‘हां ओके, ठीक हैं, जैसा भी हैं। आप तस्वीरें लेलो। लेकिन बाद में मुझे परेशान मत करो। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ”लेकिन मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे ये समझ में नहीं आता कि वे तैमूर की तस्वीर क्यों लेना चाहते हैं।”

करीना ने ये भी बताया कि, आज मेरा बेटा (तैमूर) भी मुझसे पूछता है, ‘वे मेरी तस्वीरें क्यों ले रहे हैं? तुम लोग मशहूर हो और मैं नहीं’। वह यह समझता है। और मुझे नहीं पता कि लोग क्यों समझ पा रहे हैं। तैमूर का ऐसा कहना है कि, ‘मैं मशहूर नहीं हूं’ और मैंने कहा ‘हां, तुम नहीं हो। आपको लंबा रास्ता तय करना है, तुम अभी बच्चे हो। करीना का ऐसा कहना हैं की ये बात लोगों को भी जानना चाहिए। कई बार ऐसा देखा गया हैं जब पापराज़ी तैमूर की तस्वीर लेने की कोशिश करते हैं तो वो मना करते नजर आते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो, एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: Allu Arjun की पैन इंडिया फिल्म ‘Pushpa 2’ से लीक हुआ उनका लुक, दिखा बिलकुल अलग अंदाज

ताज़ा ख़बरें