Kangana Ranaut ने Ramayana में Ranbir Kapoor को भगवान राम का किरदार देने के लिए कसा तंज, रणबीर को बोला चूहा, यश के लिए बोली यह बात

कंगना रनौत ने रामायण में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की कास्टिंग को गलत फैसला बता दिया है।

Kangana Ranaut taunts Ranbir for Ramayana praises yash: हाल ही में खबरें आईं है कि नितेश तिवारी भी जल्द ही अपनी रामायण बनाने वाले है। वे अपनी रामायण में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में कास्ट करना चाहते हैं और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश को रावण के रूप में कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन यह फैसला बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को पसंद नहीं आया है। कंगना ने इनडायरेक्टली रामायण में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को कास्ट करना एक गलत फैसला बता दिया है। 

कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी स्टोरी में लिखा कि, ‘’हाल ही में मैं एक और आने वाली बॉलीवुड की रामायण के बारे में  सुन रही हूं … जहां एक पतला सफेद चूहा (तथाकथित अभिनेता) जिसे कुछ विवेक की सख्त जरूरत है, वह इंडस्ट्री में लगभग हर किसी के बारे में बुरा अंडरहैंड पीआर करने के लिए बदनाम है … महिलाकरण और ड्र्ग्स की लत के लिए जाना जाता है और एक फिल्म  में खुद को भगवान शिव साबित करने की सख्त कोशिश के बाद अब भगवान राम बनने के लिए उत्सुक हो गया है…”

आगे इसी स्टोरी में कंगना ने यश को भगवान राम किरदार निभाने की सलाह देते हुए लिखा कि, ‘’जबकि साउथ का एक सुपरस्टार जोकि अपने ट्रेडिशन से जुड़ा हुआ है और पारिवारिक है। यह सुपरस्टार वाल्मिकी रामायण के अनुसार भगवान राम के किरदार के लिए बिल्कुल उपयुक्त है, लेकिन उसे रावण का रोल दिया जा रहा है। ये कैसा कलयुग है ?? कोई पीला दिखने वाला नशेड़ी  लड़का भगवान राम का किरदार न निभाए… जय श्री राम।’’

कंगना के इस बयान पर अभी तक रणबीर कपूर ने किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वैसे आपको बता दें कि, नितेश तिवारी अपनी रामायण में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में शतप्रतिशत कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक रणबीर ने इसपर पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा रावण के किरदार के लिए यश ने भी कोई पुष्टि नहीं की है। 

ये भी पढ़ें: Adipurush के Sunny Singh ने अपने आप को बताया Akshay Kumar का बेटा

ताज़ा ख़बरें