सिंघम फेम Kajal Aggarwal के घर जल्द बजेगी शहनाई, माता-प‍िता ने ढूढ़ा बिजनेसमैन दूल्हा

Kajal Aggarwal To Marry Businessman: सिंघम फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) के घर बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है। काजल के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल के पर‍िवार वालों ने उनके लिए लड़का ढूंढ़ लिया है। अब काजल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू (Gautam kitchlu) संग सात फेरे लेने वाली हैं।

Kajal Aggarwal To Marry Businessman: सिंघम फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) के घर बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है। काजल के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल के पर‍िवार वालों ने उनके लिए लड़का ढूंढ़ लिया है। अब काजल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू (Gautam kitchlu) संग सात फेरे लेने वाली हैं। काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल को गौतम किचलू के पैरेंट्स के साथ मंद‍िरों के दर्शन करते हुए देखा गया है।

काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लेने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को शेयर किया है। काजल ने एक पोस्ट साझा कर बताया क‍ि वे गौतम क‍िचलू के साथ शादी करने वाली हैं।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 14: क्या बिगबॉस के घर में दिखेंगे गौतम गुलाटी ? एक्टर ने कहा- इन सबको जाने दो फिर मारता हूं एंट्री

काजल ने पोस्ट में शादी की डेट भी बताई है। उन्होंने ल‍िखा क‍ि वे 30 अक्टूबर को मुंबई में शादी कर रही हैं। कोरोना को देखते हुए वेड‍िंग सेरेमनी में स‍िर्फ पर‍िवार के लोग शाम‍िल होंगे।

Kajal Aggarwal To Marry Businessman Gautam kitchlu in October

खबरों की मानें तो काजल के माता-प‍िता काफी समय से बेटी के लिए अच्छा लड़का ढूंढ़ रहे थे। अब आकर उनकी तलाश खत्म हो गई है। जब उन्हें लड़का मिल गया है तो वे इस शुभ कार्य में देरी करना नहीं चाहते हैं।

बता दें काजल अग्रवाल पिछले 16 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर एक ख़ास मुकाम पाया है। काजल ने फ‍िल्म ‘क्यों हो गया ना’ से एक्ट‍िंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया। वे साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अब वे हिंदी फिल्मों में भी अच्छी पहचान बना चुकी हैं।

काजल अग्रवाल को सिंघम में अजय देवगन के साथ देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्ट‍िंग ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई. सिंघम के अलावा काजल ने स्पेशल 26, दो लफ्जों की कहानी जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।

ताज़ा ख़बरें