Janhvi Kapoor ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, NTR 30 से शेयर किया फर्स्ट लुक

जाह्नवी कपूर आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर उनकी फिल्म एनटीआर 30 एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। इस फिल्म से जाह्नवी साउथ में डेब्यू करने जा रही है।

Janhvi Kapoor 26th Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस, फ्रेंड्स और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे है। इस खास मौके पर जान्हवी ने फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनटीआर 30’ (NTR 30) का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म से जाह्नवी साउथ में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ आरआरआर के लीड एक्टर नजर जूनियर एनटीआर साथ नजर आने वाली है।

‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी इस समय कई बड़ी फिल्मों में काम कर रही है। इसके अलावा वह बड़े पर्दे पर कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली है। जाह्नवी आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर एनटीआर 30 के मेकर्स ने एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी किया है। एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक के साथ मेकर्स ने फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आने वाले है। इस फिल्म से जान्हवी कपूर और ज्युनियर एनटीआर पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले है।

जान्हवी कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एनटीआर 30 से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर फिल्म की जानकारी दी है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन किया है कि, ‘यह आखिरकार हो रहा है।’ इसके साथ उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं अपने फेवरेट जूनियर एनटीआर के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है। फैंस उन्हें जन्मदिन की बहुत सारी बधाई दे रहे है। इसके साथ एनटीआर 30 फर्स्ट लुक को पसंद कर रहे है।

जान्हवी कपूर एनटीआर 30 के अलावा कई और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। जान्हवी जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके वीएफएक्स पर काम किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। बवाल का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इसे 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़े: हिंदी सिनेमा में Holi पार्टियों का Rajkapoor वाला स्वैग, वो दौर जो अब इतिहास बन चुका है

ताज़ा ख़बरें