Honey Singh ने सुनाई अपने बुरे समय की दास्तान, कहा- इन सितारों ने मुश्किल समय में दिया साथ

हनी सिंह ने अपने गानों की वजह से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके कई गाने विवादित भी रहे। उनके कई गाने सुपरहिट रहे। रैपर ने अपने बुरे वक्त के बारे में बात करते हुए बताया कि किन स्टार्स ने उनकी मदद की थी

Honey Singh Mental Health : बॉलीवुड और पंजाबी रैपर हनी सिंह (Honey Singh) का करियर काफी विवादित रहा है। फैंस आज भी उनके गानों पर धूमधाम से थिरकते हैं। रैपर कभी अपनी सफलता के सातवें आसमान पर थे, लेकिन अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। वह 2014 में अपने एल्बम ‘देसी कलाकर’ के रिलीज होने के बाद लापता हो गए थे। इस एल्बम में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा थीं। हनी सिंह के अचानक गायब होने से हर कोई चौंक गया था। उनकी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ काफी चढ़-उतारों से भरी हुई थी। अब रैपर ने दमदार वापसी की है। अब हनी सिंह ने खुलासा किया कि जब वह अपने जीवन के सभी बुरे दौर से गुजर रहे थे तो किन सितारों ने उनकी मदद की।

हनी सिंह जब अपने पुराने और मुश्किल दिनों को याद करते हैं तो काफी इमोशनल हो जाते हैं। हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में अपने बुरे दिनों के बारे में बात की और इस दौरान रैपर का दर्द भी छलका। रैपर ने बताया कि, ‘सभी ने उनकी काफी मदद की।’ दीपिका पादुकोण ने मेरी बहुत मदद की जब मैं बहुत बुरे वक्त में था और समझ नहीं आ रहा था कि किस डॉक्टर के पास जाऊं। क्या करूँ। दीपिका भी कभी मानसिक परेशानी से गुजरी हैं। तब उन्हें लगा कि मेरी भी समस्या उन्हीं की तरह है। मेरा मामला उस समय बहुत गंभीर था। उस समय दीपिका ने मेरे परिवार को दिल्ली में एक डॉक्टर को सुझाव दिया और मैं इलाज के लिए उनके पास गया।

आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि दीपिका पादुकोण के अलावा शाहरुख खान और अक्षय पाजी ने भी काफी सपोर्ट किया। अक्षय पाजी अक्सर फोन करते थे, लेकिन मेरी फोन पर बात नहीं होती थी। मैं उनसे बात नहीं करता था। मैंने 5 साल तक किसी से बात नहीं की और 3 साल तक टीवी भी नहीं देखा। टीवी पर जिस तरह की खबरें आती थीं, वो मुझे ट्रिगर कर रही थीं। हनी के अचानक इंडस्ट्री से गायब होने के बाद उनके करियर पर भी काफी असर पड़ा। अपने करियर के बारे में बात करते हुए रैपर ने कहा, ‘मुझे काम से कोई लेना-देना नहीं है, मैं एक मजदूर आदमी हूं, मैं चीजों को फिर से खड़ा कर दूंगा।’

इंडस्ट्री से गायब होने के बाद हनी सिंह ने ‘मखना’ गाने से वापसी की थी। इसके बाद भी उनके कई गाने आ चुके हैं. फिलहाल हनी सिंह के गानों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस दौरान उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिखा। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हनी सिंह जल्द ही अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की ‘सेल्फी’ और सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ वाली फिल्मों में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: Nora Fatehi ने करवाया नया फोटोशूट, फैंस ने की Lady Gaga और Cardi B से तुलना

ताज़ा ख़बरें