Holi 2023: शादी के बाद पहली बार होली मनाएंगे ये बॉलीवुड कपल्स

पिछले दो सालों में बॉलीवुड की कई जोड़ियां शादी के बंधन में बंध चुकी है। शादी के बाद इन सेलेब्स की पहली होली ऐसे फैंस काफी एक्साइटेड है

देश-दुनिया में होली (Holi) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों का त्योहार शुरू हो गया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड, टीवी और क्रिकेट सेलेब्स भी होली के त्योहार को धूमधाम से मनाते है। बॉलीवुड का होली से बहुत पुराना नाता है। कई सेलेब्स अपने घर पर होली पार्टी का आयोजन करते है। वहीं इस साल कई सेलेब्स शादी के बाद अपनी पहली होली मनाने वाले है। पिछले दो सालों में कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके है। ऐसे में इस साल इन कपल्स की शादी के बाद पहली होली होने जा रही है। यहां देखें लिस्ट-

अथिया शेट्टी और केएल राहुल
इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में साउथ इंडियन अंदाज में शादी की थी। इस रोमांटिक कपल की शादी के बाद ये पहली होली है। दोनों अपनी पहली होली को शानदार और खास बनाने जा रहे है। दोनों ने 23 जनवरी को शादी की थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी की। शादी के एक महीने बाद दोनों पहली बार अपना पहला त्योहार मनाने जा रहे है। ऐसे में दोनों होली के लिए काफी एक्साइटेड है। दोनों की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और दोनों की शादी की तस्वीर ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय

दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और खुदा हाफिज एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरिया भी फरवरी में शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में गोवा में शादी की। शादी के बाद अभिषेक और शिवालिका की भी यह पहली होली है। दोनों एक दूसरे के साथ होली मनाने के लिए काफी उत्साहित है और इसे खास बनाने की तैयारी कर रहे है।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बीते साल दिसंबर में मुंबई के बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ जयपुर में शाही शादी की। उन्होंने हाल ही में होने शादी की डॉक्युमेंट्री रिलीज की है। शादी के बाद इस कपल की भी यह पहली होली है। इसके लिए दोनों इस होली को स्पेशल और यादगार बनाने की प्लानिंग कर रहे है।

अली फजल और ऋचा चड्ढा

फुकरे अभिनेता अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने पिछले साल 4 अक्टूबर को शादी की थी। दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इनकी शादी और रिसेप्शन में बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। शादी के बाद यह उनकी पहली होली भी है। होली के मौके पर फैंस अपने फेवरेट कपल की फोटो का इंतजार कर रहे है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल 14 अप्रैल को शादी की थी। शादी के बाद दोनों मीडिया के सामने आए और कई पोज दिए। इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। शादी के बाद इस कपल की भी यह पहली होली है। इसके साथ ही यह उनकी लाडली बेटी राहा कपूर की भी पहली होली है। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट कपल की होली फोटोज देखने के लिए बेताब है। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर कर भी यह पहली होली है। बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा कई टीवी सेलेब्स की भी इस साल शादी के बाद पहली होली होने वाली है।

ये भी पढ़े: हिंदी सिनेमा में Holi पार्टियों का Rajkapoor वाला स्वैग, वो दौर जो अब इतिहास बन चुका है

ताज़ा ख़बरें