जानिए Kartik Aaryan की Hera Pheri 3 के निर्देशन की जिम्मेदारी किस निर्देशक को दी गई

दर्शकों में लोकप्रिय हेरा फेरी फिल्म फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट हेरा फेरी 3 को इसका निर्देशक मिल गया है

 Hera Pheri 3: बॉलीवुड की हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी का तीसरा पार्ट ‘हेरा फेरी 3’ को इसका निर्देशक मिल गया है। दर्शकों में लोकप्रिय इस फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘हेरा फेरी 3’ को ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्देशक राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस बात की जानकारी स्वंय निर्देशक राज शांडिल्य ने हाल ही में दिए मीडिया को एक इंटरव्यू में दी। राज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’उन्हें हेरा फेरा 3 के निर्देशन के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन फिलहाल वे ड्रीम गर्ल 2 की शूटिंग में व्यस्त हूं। एक बार इस फिल्म को खत्म करने के बाद, वे फिर हेरा फेरी 3 के निर्देशन के बारे में सोचेंगे। फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद ही वे निर्देशन की पुष्टि कर पायेंगे।’’

बता दें कि, इस फिल्म को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो गया था। विवाद का कारण था ‘हेरा फेरी 3’ से अक्षय को हटाना और कार्तिक आर्यन की एंट्री करना। फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने फिल्म में से अक्षय कुमार हटा दिया था। हेरा फेरी 3 में अक्षय की हटाने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने ‘नो हेरा फेरी 3 विदआउट अक्षय’ का ट्रेंड चला दिया था। 

इसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने मीडिया में आकर सफाई दी थी कि अक्षय फिल्म से खुद निकले हैं नाकि उन्होंने फिल्म से निकाला है। इसके बाद अक्षय ने मीडिया में आकर फिल्म से हटाए जाने पर अपनी टिप्पणी की थी। अक्षय ने कहा था कि, ‘’मैं हेरा फेरा 3 इसलिए नहीं करना चाहता क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट में अभी कुछ खामियां है। मैने फिल्म के मेकर्स से स्क्रिप्ट में सुधार करने को भी कहा लेकिन उन्होंने ने मना कर दिया। हेरा फेरी फ्रेंचाइजी मेरे करियर की सबसे बडी फिल्म फ्रेंचाइजी है, इसने मेरे डूबते हुए फिल्मी करियर को संभाला था। इसके अलावा इस फिल्म फ्रेंचाइजी से मेरे फैंस का अलग नाता है। इसीलिए मैं अपने फैंस के साथ धोखा नहीं करना चाहता, क्योंकि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।’’

आपको बता दें कि, फिल्म हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन के होने की पुष्टि खुद इस फिल्म फ्रेंचाइजी के मुख्य अभिनेता परेश रावल ने की थी। उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की थी। इसके अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने भी पुष्टि की थी और उन्होंने कहा था कि फिल्म में अक्षय के किरदार राजू को खत्म कर दिया गया है, कार्तिक इस फिल्म में एक नए किरदार के साथ फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

ये भी पढ़ें:Aamir Khan ने Salman Khan को ऑफर की एक बड़ी फिल्म, अभिनेता ने खुद तैयार की है फिल्म की स्क्रिप्ट

ताज़ा ख़बरें