विदेशी महिला रिपोर्टर ने Salman Khan को इजहार किया अपना प्यार, सलमान ने कहा मेरे बारे में पूछ रही हो या SRK के बारे में

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां पर एक विदेशी महिला उनको प्रपोज करते हुए नजर आ रही है।

Foreign female reporter expressed her love to Salman Khan: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान जोकि अपने विटी अंदाज के लिए जाने जाते है। वे अक्सर अपने विटी अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते है। इसी बीच सलमान ने एक बार फिर से अपने विटी अंदाज का एक उदाहरण दिया है। सलमान ने चल रहे आईफा अवॉर्ड्स 2023 में अपने से लुक से तो फैंस का दिल जीता ही है, लेकिन अपने फनी अंदाज से भी फैंस का मन मोह लिया है। 

सलमान का आईफा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर कापी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान से एक विदेशी महिला रिपोर्टर उनसे कहती है कि, ‘’मैं हॉलीवुड से आईं हुई और मैंने जब से आपको देखा था तब से मैं आपकी दीवानी हो गई थी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’’  इसी सवाल पर सलमान ने भी मजेदार जवाब देते हुए पूछा कि, ‘’आप मेरे बारे में पूछ रही हो या फिर शाहरुख खान के बारे में।’’  इसी पर महिला रिपोर्टर कहती है कि, ‘’नहीं मैं आपकी के बारे में पूछ रही हूं।’’  इसके बाद महिला रिपोर्टर सलमान को शादी के लिए प्रपोज करती है। महिला रिपोर्टर कहती है कि, ‘’क्या आप मुझसे शादी करेंगे।’’ इसपर सलमान एक और मजेदार जवाब देते हुए कहते है कि,  ‘’आपने बहुत देर कर दी है यह सवाल आपको बीस साल पहना पूछना चाहिए था।’’

https://twitter.com/SalmansSoldier/status/1662188722002202624 (वीडियो का लिंक)

बता दें कि, इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर खूब साझा कर रहे है।  वीडियो साझा करके फैंस बता रहे हैं कि सलमान खान का क्रेज दूसरे देशो में भी कितना है। सलमान आईफा को लेकर काफी चर्चा में है। आईफा वे अपने लुक के लिए काफी चर्चा में है। सलमान ने कई दिनों बाद फ्रेंच कट ढाढ़ी रखी है, जोकि फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इसके अलावा बॉलीवुड विक्की कौशल का साथ सलमान के जेस्चर को लेकर भी काफी खबरें उड़ रही है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान विक्की को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे है। 

ये भी पढ़ें:

ताज़ा ख़बरें