इस दिन ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में रिलीज होगी Rajkummar Rao की Bheed, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

अनुभव सिन्हा ली एक और सोशल थ्रिलर फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म 24 मार्च को ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज होगी

Bheed First Look Out: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने कई सामाजिक विषयों पर फिल्में बनाई है। उन्होंने मुल्क, आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी कई बेहतरीन का निर्देशन किया है। अब उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन और इस दौरान पैदा हुए हालात पर फिल्म ‘भीड़’ (Bheed) बनाई है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसे ब्लैक एंड व्हाइट में दिखाया जाएगा। फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में है। फिल्म का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया है।

भीड़ का निर्माण अनुभव सिन्हा ने भूषण कुमार के साथ मिलकर किया है। फिल्म का टीजर अनुभव सिन्हा, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राजकुमार राव ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कहा, ‘हम कहानी बता रहे है उस वक्त की, जब बंटवारा देश में नहीं, समाज में हुआ था। हमारे सबसे स्याही वक्त की एक कहानी।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले।

भीड़ को ब्लैक एंड व्हाइट में दिखाया जाएगा। जब कोई संदेश देना होता है तो फिल्म को ऐसे दिखाया जाता है। इसके साथ फिल्म के प्रभाव को गहरा करने के लिए या किसी उद्देश्य के लिए ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन का उपयोग किया जाता है। इससे पहले भी एक फ्रेंच फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट में दिखाई गई थी। फिल्म द आर्टिस्ट को 84वें अकादमी पुरस्कार के दौरान ब्लैक एंड व्हाइट में दिखाया गया था। फिल्म का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा था।

फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने कहा कि यह सबसे खतरनाक दौर की कहानी है। जिसने मानवता के लिए सब कुछ बदल दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये 1947 के बंटवारे जैसी घटना है। वहीं भूषण कुमार ने कहा कि भीड़ एक खास फिल्म है। क्योंकि यह उन लोगों की कहानी है जिन्होंने अपने घरों तक पहुंचने के लिए सबसे कठिन परिस्थितियों का सामना किया। इसे ब्लैक एंड व्हाइट इसलिए रखा गया है क्योंकि यह हमारे समाज के संघर्ष को बताता है।

भीड़ में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा पंकज कपूर, आशुतोष राणा, दीया मिर्जा, वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित प्रमुख भूमिकाओं में है। यह फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: SRK की DON 3 पर सामने आया एक बड़ा अपडेट

ताज़ा ख़बरें