फैंस को Jawan और Hera Pheri 3 नहीं बल्कि साउथ की इस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है

फिल्म हेरा फेरी 3 और जवान जिसको लेकर फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे, अब इन दो बड़ी फिल्मों रूझान काम हो गया है।

Fans  waiting for this South film not Jawan  Hera Pheri 3: यह साल भी बॉलीवुड के लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। इस साल में अब तक बॉलीवुड की सिर्फ तीन फिल्में पठान और तू झूठ मैं मक्कार और हाल ही में रिलीज हुई द केरल स्टोरी ही बॉक्स ऑफिस पर सफल हो पााई हैं। इसी बीच अब साउथ की एक और फिल्म का फैंस से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले फैंस फिल्म हेरा फेरी 3, जवान और टाइगर 3 को लेकर काफी ज्याादा इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब साउथ एक फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है। 

फैंस को हेरा फेरी 3, टाइगर 3, जवान और सालार से ज्यादा फिल्म पुष्पा 2 का ज्यादा इंतजार है। इस बात की जानकारी ऑरमैक्स मीडिया ने अपने एक सर्वे के आधार पर दी है। ऑरमेक्स मीडिया के अनुसार अभी तक जिन फिल्मों के ट्रेलर नहीं रिलीज हैं, तो उन फिल्मों में किस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है, इस बात की जानकारी दी गई है। यह आंकड़ा 15 मई, 2023 तक बहुप्रतीक्षित हिंदी फ़िल्में (केवल जुलाई 2023 के बाद रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों पर विचार किया गया है, जिनका ट्रेलर अभी तक रिलीज़ नहीं हुआ है) का है। 

फिल्में जिनका सबसे ज्यादा इंतजार है:

1.पुष्पा 2 (हिंदी वर्जन): तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की इस पैन इंडिया फिल्म का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है। इस फिल्म का ट्रेलर अभी नहीं है, हालांकि फिल्म का टीजर आ चुका है। इस फिल्म का टीजर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था। इस फिल्म का पहला पार्ट पुष्पा: द राइज भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। यह फिल्म साउथ समेत पूरे देश में सुपरहिट रही थी। 

2.जवान: यह फिल्म दूसरे स्थान पर जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 07 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है। 

3. हेरा फेरी 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी  और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 3 इंतजार के मामले अब तीसरे नंबर पर पहुंच हैं। हालांकि, यह फिल्म पिछले महीने दूसरे नंबर पर थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल रिलीज हो रही है। 

4.सालार(हिंदी वर्जन): पैन इंडिया स्टार प्रभास की यह फिल्म चौथे नंबर पर है। यह फिल्म इसी साल 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Sharad Kelkar ने बताया कि Baahubali में Prabhas की डबिंग के लिए SS Rajamouli ने उन्हें किस आधार पर सिलेक्ट किया था?

ताज़ा ख़बरें