Fans Goes Crazy On Amy Jackson New Look: बॉलीवुड और साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री जिन्होंने बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार के साथ ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी हिट फिल्म की है, उन्होंने अपने चेहरे का लुक बिल्कुल चेंज कर दिया है। उनके चेहरे के नए लुक को देखकर ऐसा लगता है कि अभिनेत्री ने प्लास्टिक सर्जरी कर ली है। एमी के इस लुक से उनके फैंस काफी हैरान हुए हैं और अभिनेत्री के लुक पर अपनी-अपनी अजीब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका नया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
एमी जैक्सन ने अपने इस नए लुक की तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा करते हुए लिखा कि, ‘’टेक्स अ विलेज।’’ अभिनेत्री की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस अब अजीब प्रकार के रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मुझे नहीं पता कि यह कोई सर्जरी है या आप इस तरह मेकअप करती हैं, लेकिन भगवान की कृपा से आप अपने मूल लुक में कहीं अधिक सुंदर दिखती हैं। आपका पिछला लुक 10/10 लड़की का है। सिलियन मत बनो, तुम एमी सबसे सुंदर लड़की हो जिसे मैंने स्क्रीन पर देखा है।’’ वहीं एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ वह अब अलग क्यों दिख रही हैं.. क्या यह सिर्फ मेकअप और लाइटनिंग है या उसने कोई सर्जरी करवाई है?!’’
एक और फैन ने एमी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’विश्वास नहीं हो रहा कि वह ‘आई’ फिल्म की तरह ही है। एक दशक पहले लड़की बहुत खूबसूरत थी।’’ इसके अलावा एक और फैन ने बड़े दुख से कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हे भगवान, चौंकाने वाला, आप यह कैसे कर सकती हैं। तमिल में ‘आई’ मूवी में हीरो विक्रम फिजिकली बदल गया, यह रील लाइफ है, लेकिन आप वास्तविक जीवन में बदल गई।’’ इसके अलावा कई और फैंस को एमी का यह लुक देखकर काफी बड़ा धक्का लगा है।
हालांकि, एमी जैक्सन ने अभी तक अपने इस लुक पर किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि अभिनेत्री ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है या फिर यह मेकअप का असर है।