Dum Laga Ke Haisha को हुए 8 साल पूरे, Bhumi Pednekar ने फिल्म का अनदेखा सीन किया शेयर

भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना की फिल्म दम लगा के हईशा को आज 8 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर भूमि ने फिल्म का डिलीट किया हुआ सीन शेयर किया है

Dum Laga Ke Haisha Bhumi Pednekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पडनेका (Bhumi Pednekar) की डेब्यू फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ (Dum Laga Ke Haisha) को 8 साल पूरे हो गए है। इस फिल्म में भूमि ने संध्या नाम की लड़की का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थी। फिल्म में उन्होंने एक मोटी औरत का किरदार निभाया था और सामाजिक मुद्दा उठाया था। फिल्म में उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना थे। भूमि पेडनेकर ने आज फिल्म रिलीज के 8 साल पूरे होने पर फिल्म का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी दिया है।

भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली फिल्म दम लगा के हईशा से 8 साल पूरे होने के मौके पर एक डिलीट किया हुआ सीन शेयर किया है। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘पहला हमेशा खास होता है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा इस फिल्म को 8 साल पुरे हो गए है। मैं बहुत भाग्यशाली थी कि एक अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत एक ऐसी फिल्म से की जिसने भारतीय सिनेमा में अभिनेत्रियों को पेश करने के रूढ़िवादिता को तोड़ दिया।’

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ‘मुझे यशराज की नई हीरोइन होने पर गर्व है। नायिका-वास्तविक,प्रामाणिक, धर्मी, आत्मनिर्भर, शरीर-सकारात्मक और एक ऐसी लड़की जो इतनी सूंदर थी। बॉडी शेमिंग एक बहुत बड़ी सामाजिक बुराई है। आइए हर इंसान के व्यक्तित्व के अधिकार का जश्न मनाएं। बता दें की भूमि ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए है। लेकिन इस फिल्म का किरदार उनके लिए हमेशा खास रहेगा।

भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। दम लगा के हईशा के बाद एक्ट्रेस ने अपना वजन कम किया था। वह इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इनमें उनकी कई हॉट और बोल्ड फोटोज रहती है। भूमि बिकिनी में भी अपनी तस्वीरें शेयर करती है। कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। वह जल्द ही फिल्म ‘भीड़’ में नजर आएंगी।

ये भी पढ़े: Dabangg 4 को लेकर Arbaaz Khan ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब आएगी Salman Khan की फिल्म

ताज़ा ख़बरें