Disha Patani ने शेयर की बिकिनी फोटो, इस वजह से फैंस कर रहे एक्ट्रेस की तारीफ

दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। अब एक्ट्रेस ने अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने स्ट्रेच मार्क्स दिखाए हैं, जिससे लोग उनकी तारीफ कर रहे है

Disha Patani New Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। दिशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। दिशा की तस्वीरों पर फैंस खूब लाइक और कमेंट करते है। इसी बीच अब दिशा ने एक और बोल्ड फोटो शेयर की है। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।

दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर से एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है। फोटो में देख सकते हैं कि दिशा बिकिनी पहनकर मिरर सेल्फी ले रही है। दिशा ने एनिमल प्रिंट बिकिनी पहनी हुई है। दिशा ने मिरर में साइड पोज देते हुए सेल्फी ली है। उनका हॉट लूट फैंस को दीवाना बना रहा है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर उनकी खूब तारीफ कर रहे है।

एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो में उनके स्ट्रेच मार्क्स दिख रहे है, जिसे उन्होंने छुपाया नहीं है। इस वजह से यूजर उनकी तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘शुक्रिया ये दिखाने के लिए कि स्ट्रेच मार्क्स नार्मल चीज है।’ इसके अलावा अन्य यूजर कमेंट कर रहे है ‘हॉट’, ‘हाय गर्मी’ और ‘कोई एसी चला दो यार।’ दिशा पाटनी अपनी फोटो के अलावा डांस, जिमिंग और जिमनास्टिक के वीडियो शेयर करती रहती है।

दिशा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे से की थी। उनकी पहली तीन फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं। लेकिन इसके बाद उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। दिशा आखिरी बार ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आई थी। मोहित सूरी की इस फिल्म में दिशा के साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वहीं अब दिशा ‘योद्धा’ और ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आने वाली है।

योद्धा में दिशा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी। इस फिल्म में राशि खन्ना भी नजर आने वाले है। फिल्म का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे कर रहे है। वहीं दिशा ‘प्रोजेक्ट के’ में भी नजर आने वाली है। यह एक बिग बजट फिल्म हो। इसमें दिशा अमिताभ बच्चन प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएगी।

ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan पर भड़की Kangana Ranaut, कहा क्या खाते हो..इतने सेल्फ डिस्ट्रक्टिव कैसे हो?

ताज़ा ख़बरें