Dharmendra ने Shah Rukh Khan को Jawan की कामयाबी के लिए दी शुभकामना, किंग खान को बेटा कहकर किया संबोधित

अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए दिल को छू लेने वाला मेसेज शेयर किया है

Dharmendra Wishes Shah Rukh Khan For Jawan: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 के बाद अब शाहरुख खान की जवान की सुनामी आने वाली है। सात सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हालाकि इस फिल्म का उतना प्रमोशन नहीं किया गया है। पर सोशल मीडिया के जरिए जवान को लेकर काफी बज बनाया गया है। रिलीज से पहले ही जवान ने एडवांस बुकिंग मामले में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। खबरों की माने तो फिल्म जवान पहले दिन पठान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस बीच गुजरे जमाने के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र ने शाहरुख खान को जवान के लिए शुभकामना दी है।

अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए दिल को छू लेने वाला मेसेज शेयर किया है। धरम जी ने लिखा है कि शाहरुख बेटे, आपको जवान के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। धर्मेंद्र के इस दिल को छु लेने वाले मेसेज पर सोशल मीडिया यूजर्स भी दिल खोलकर रियक्ट कर रहे हैं।

धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर शाहरूख खान के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ढेर सारा प्यार लुटाया है। हार्ट की इमोजी भी बनाई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी दोनों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरूख खान की जवान में नयनतारा के अलावा प्रियामणि,सान्या मल्होत्रा,विजय सेतुपति आदि लीड रोल में हैं। अब देखते हैं 7 सितंबर को जवान क्या धमाल मचा पाती है। पहला शो सुबह 6 बजे रखा गया है।

ये भी पढ़े: जब फ्लॉप फिल्में देने के बाद Hrithik Roshan ने परेशान होकर Ameesha Patel को बोली यह बात 

ताज़ा ख़बरें