Deepika Padukone ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर! फैंस ने कही ये बात

दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान की वजह से काफी सुर्खियों में है। वहीं अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में सफर करती नजर आ रही है

Deepika Padukone’s Flight Economy Video: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्ख़ियों में है। इस फिल्म में दीपिका अपनी दमदार एक्टिंग, खूबसूरती और अपने बोल्ड अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। पठान के बेशरम रंग गाने के लिए दीपिका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। अब एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे।

बॉलीवुड के सेलेब्स ज्यादातर बिजनेस क्लास में या फिर प्राइवेट प्लेन से ट्रैवल करना पसंद करते है। लेकिन अब दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दीपिका फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करती नजर आ रही है। वीडियो में देख सकते है कि दीपिका खामोशी से लोगों के बीच से निकाल जाती है। लोग उन्हें पहचान लेते है। इस वीडियो पर फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे। कई यूजर को दीपिका के इस वीडियो खूब पसंद कर रहे है। वीडियो में दीपिका ऑरेंज कलर की जैकेट और कैप पहने हुए है। देख के लग रहा है कि उन्होंने वाशरूम यूज किया।

दीपिका के आगे एक शख्स चल रहा है। उसे देख लगता है वह उनका बॉडीगार्ड है। दीपिका को फ्लाइट के लोगों ने पहचान लिया था। लेकिन किसी ने उनसे फोटो के लिए नहीं पूछा। दीपिका को इकोनॉमी क्लास में देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स खुश हो गए और उनकी तारीफ करने लगे। जबकि कई लोगों का कहना है कि दीपिका के लिए इस तरह ट्रैवल करना कोई बड़ी बात नहीं है। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे है।

पठान में दीपिका पादुकोण के लुक को कई दर्शकों ने पसंद किया था। लोगों ने उनके स्टाइल को कॉपी भी किया। पठान में अपने काम को लेकर एक्ट्रेस ने खूब वाहवाही लूटी। दीपिका के पास प्रोजेक्ट के, फाइटर और द इंटर्न जैसी फिल्में है। सके अलावा उनके पास महाभारत और एक हॉलीवुड फिल्म भी है। दीपिका प्रोजेक्ट के में प्रभास के साथ नजर आएंगी। वह पहली बार फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ काम करेंगी और एक बार फिर द इंटर्न में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

ये भी पढ़े: KRK ने बताया कि उन्होंने Deshdrohi का सीक्वल क्यों नहीं बनाया, यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली 

ताज़ा ख़बरें