Deepika Padukone ने Ranveer Singh को किया इग्नोर, क्या इन दोनों के बीच All Is Well है

एक इवेंट में पति रणवीर सिंह ने दीपिका का हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। लेकिन दीपिका ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और अपनी साड़ी को पकड़कर आगे चली गईं

Deepika Padukone Ignores Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने पिता और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की। स्टार कपल जहां खूब हसीन दिख रहा था, वहीं एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को परेशान कर दिया है। दीपिका और रणवीर हाल ही में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इवेंट में प्रकाश पादुकोण के साथ गए थे। जैसे ही उन्होंने शटरबग्स के सामने कदम रखा, पति रणवीर सिंह ने दीपिका का हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। लेकिन दीपिका ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और अपनी साड़ी को पकड़कर आगे चली गईं।

यह देख दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस को अच्छा नहीं लगा। उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि दीपिका गुस्से में है। उसने हाथ नहीं पकड़ा। एक अन्य यूजर ने रणवीर सिंह के अजीबों-गरीब स्टाइल पर मजाक उड़ाते हुए लिखा है कि दीपिका उन्हें नॉर्मल कपड़ों में पहचान नहीं पाईं। तो उनके कुछ फैंस ने उनका बचाव भी किया। एक फैन ने कहा कि दीपिका एक अलग व्यक्तित्व की लड़की है, उसे एक आदमी का हाथ पकड़ने और हमेशा एक ट्रॉफी के रूप में प्रदर्शित करने की कोई जरुरत नहीं है। एक यूजर ने लिखा है कि वह सिर्फ अपनी साड़ी को संभालने की कोशिश कर रही है।

हालाकि इस वायरल वीडियो को लेकर इन दोनों स्टार्स ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वैसे दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होने हाल ही अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फाइटर की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वो प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के में नजर आएंगी। जबकि वहीं रणवीर सिंह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इसके अलावा भी कुछ प्रोजक्ट रणवीर सिंह के फाइनल होने बाकी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि दोनों फिर से सिनेमा के परदे पर धमाल मचाएंगे।

ये भी पढ़े: जानिए Sunny Deol की फिल्म Gadar-2  बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी

ताज़ा ख़बरें