Pushpa 2 में Allu Arjun के साथ बन सकती है बॉलीवुड सुपरस्टार की जोड़ी

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है। अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा सकता है। वहीं अब फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है

Allu Arjun-Pushpa 2: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। उन्हीं में से एक ‘पुष्पा: द राइज’ है। अब फिल्म के दूसरे पार्टी की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया था। देश के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को खूब पसंद किया गया था। फिल्म के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा: द रूल’ के बड़े शेड्यूल की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी कई खबरे सामने आती रहती है। अब इससे जुड़ी एक और खबर सामने आई है।

सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा सकता है। टीजर की शूटिंग आंध्र प्रदेश में की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार के होने की चर्चा है। पहले खबर आई थी पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ अर्जुन कपूर नजर आने वाले थे। लेकिन मेकर्स ने साफ किया कि अर्जुन कपूर नजर नहीं आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन नजर आ सकते है। इससे पहले भी अजय देवगन एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आए थे। हाल ही में फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को ऑस्कर 2023 मिला है। अगर पुष्पा 2 में अजय देवगन नजर आते है तो फैंस को डबल धमाका दिखने मिलेगा। फैंस बेसब्री दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे है। फिल्म के पहले पार्ट को हिट होने के बाद मेकर्स ने दूसरे पार्ट को बड़े बजट में बनाने का फैसला किया है। अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है।

पुष्पा 2 में सामंथा रुथ प्रभु का आइटम नंबर नजर नहीं आएगा। एक्ट्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह इस गाने के बाद कोई और आइटम नंबर नहीं करेंगी। फिल्म अगले साल मार्च तक रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स इसे जल्द रिलीज करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते है। फिल्म के दूसरे पार्ट से दर्शकों को काफी उम्मीदें है।

ये भी पढ़े: Shraddha Kapoor ने फिल्म Tu Jhoothi Main Makkaar से बनाया यह नया रिकॉर्ड

ताज़ा ख़बरें