Attack On Retired Navy Officer: मुंबई में हालही में रिटायर्ड नेवी अधिकारी (Retired Navy Officer) पर हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर हल्ला गुल्ला मचा हुआ है। लोग इसका खुलकर विरोध कर रहे है। इसके साथ ही इस घटना पर बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) ने भी निंदा की है और ऐसे माहौल पर चिंता व्यक्त किया है। खबरों के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि कथित तौर पर मुंबई पश्चिमी उपनगर कांदीवली में शिवसैनिकों ने शुक्रवार को पूर्व नौ सेना अधिकारी मदन शर्मा (Madan Sharma) पर जानलेवा हमला कर दिया। पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी शीला शर्मा ने मुंबई में हुए पिता पर हमले को लेकर रिएक्शन दी थी। जिसके बाद अब इस घटना पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर अपना रिएक्शन दे रहे है।
बता दे, इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut, स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) जैसे सेलेब्स ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पोस्ट शेयर किया है।
कंगना रनौत ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। एक्ट्रेस ने घटना का वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा है- Shame
वही, स्वरा भास्कर ने इस घटना पर लिखा है- ”महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर एक चुटकुले के कारण एक वरिष्ठ नागरिक पर शिव सेना द्वारा हमला किया जाना बेहद चौंकाने वाला, शर्मनाक और निंदनीय है। इस तरह की हिंसा का सभ्य समाज, लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है और अगर साधारण कानून-व्यवस्था ही काम नहीं कर रही है तो आप अच्छी शासन व्यवस्था का दावा नहीं कर सकते हैं। शर्मनाक”.
प्रीति जिंटा ने लिखा है, ‘मुंबई में कुछ गुंडों ने 62 साल के भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी को इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने वॉट्सऐप पर एक राजनीतिक कार्टून फॉरवर्ड किया था, सच में? बोलने की आजादी का क्या हुआ? रिटायर्ड अधिकारियों के लिए सम्मान कहां गया? बेहद दुखद, यह ठीक नहीं है।
बता दे, इस घटना के बाद से शिवसेना पर लोग खूब जमकर बरस रहे है। लोग इस घटना का जमकर प्रदर्शन कर रहे है।