बेटी Devi के साथ खेलती नजर आई Bipasha Basu, शेयर किया फोटो

बिपाशा बासु इन दिनों अपनी बेटी देवी के साथ समय बिता रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो अपनी लाड़ली बेटी की साथ खेलती नजर आ रही है

Bipasha Basu Devi: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu) इन दिनों अपने मदरवूड को एन्जॉय कर रही है। वह सिल्वर स्क्रीन से भी गायब है। एक्ट्रेस अपनी बेटी देवी के साथ खूब समय बिता रही है और उसके साथ कई फोटो शेयर करती है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक नई तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपनी बेटी के साथ खेली नजर आ रही है। बिपाशा अपनी बेटी के साथ बहुत खुश और रिलैक्समें नजर आ रही है।

बिपाशा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में बिपाशा व्हाइट टॉप और देवी ब्लू टी-शर्ट में नजर आ रही है। इस फोटो में देवी बेड पर लेती हुई है और बिपाशा उसके पैरों को अपने गालों पर लगाए हुए है। फोटो में बिशापा ने अपनी लाड़ली का चेहरा नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस ने इससे पहले भी कई फोटो और वीडियो शेयर किए है। हालाँकि उसमें भी अब तक देवी का चेहरा नहीं दिखाया गया। बिपाशा अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती है।

देवी के साथ शेयर की गई फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है कि, ‘मेरी जिंगदी का सबसे खूबसूरत रोल…देवी की माँ बनना। दुर्गा माँ। इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स कमेंट कर रहे है और फोटो को लाइक भी कर रहे है। राजीव आदतिया ने लिखा – ‘ओह माय गॉड…सो क्यूट’। काजल अग्रवाल ने भी ‘ब्यूटीफुल’ कमेंट किया है। वहीं सिंगर श्रेया घोषाल ने भी कमेंट करते हुए ‘बहुत सूंदर’ लिखा। बिपाशा और देवी की इस फोटो पर फैंस प्यार लुटा रहे है और कमेंट कर रहे है। कुछ यूजर्स देवी का फेस रिवील करने कह रहे है। साथी फोटो को बहुत क्यूट बता रहे है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस लंबे समय से बड़े परदे से दूर है। हालाँकि वह जल्द ही अपना कमबैक करने वाली है। बिपाशा बासु ने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ साल 2016 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद बिपाशा माँ बनी है। बिपाशा ने पिछले साल 12 नवंबर को देवी को जन्म दिया। बिपाशा और करण ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में साथ काम किया है।

ये भी पढ़े: Sidharth-Kiara Marriage: परिवार के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हुई Kiara

ताज़ा ख़बरें