Bipasha Basu ने दिखाई अपनी बेटी ‘देवी’ की पहली झलक, पापा Karan Singh Grover प्यार से निहारते आए नजर

Bipasha Basu Daughter First Photo : एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी जिंदगी में एक नन्ही सी बेटी का स्वागत किया है। वही अब उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है। पढ़ें पूरी खबर।

Bipasha Basu Daughter First Photo : बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं अब उन्होंने हाल ही में एक नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। ऐसे में एक्ट्रेस की बेटी का नाम सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा। हर कोई एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी की एक झलक पाने के लिए बेकरार है। ऐसे में अब देवी के एक झलक देखने के लिए बेताब ऑडियंस के लिए खुशखबरी है। एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है।

दरअसल आपको बता दें कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार काफी एक्टिव रहती है। जबसे एक्ट्रेस ने अपने प्रेगनेंसी की खबर सुनाई थी और अपने बेटी के जन्म को खुशी शेयर की थी, तब से फैंस उनके बेबी की झलक पाने के लिए एक्साइटिड थे। ऐसे में अब बिपाशा बसु ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बेटी देवी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस तस्वीर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और वह जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

खास बात बता दे कि फैंस के अलावा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी बिपाशा बसु की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। हालांकि इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा छुपाया हुआ है। काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने साल 2016 में एक दूसरे से शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक बेटी के माता-पिता बने हैं। इस साल बिपाशा बसु के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी एक बेटी को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें : Varun Dhawan की Bhediya ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई ऐसी दहाड़ कि पहले दिन कमाई इतने करोड़

ताज़ा ख़बरें