Bipasha Basu ने बेटी Devi के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस लुटा रहें प्यार

एक्ट्रेस बिपाशा बसु माँ बनने के बाद मडरवुड को एंजॉय कर रही है। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें है

Bipasha Basu New Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) माँ बनने के बाद मडरवुड को एंजॉय कर रही है। वह सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं अब बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस को यह वीडियो बेहद क्यूट लग रहा है।

बिपाशा बसु ने 12 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने देवी बासु सिंह ग्रोवर रखा है। बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी और पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी देवी की कई तस्वीरें शेयर की है। लेकिन अब तक उन्होंने भी अन्य स्टार्स की तरह अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। अब बिशापा ने नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ सन किस्ड तस्वीर में बेहद प्यारी लग रही है। एक्ट्रेस ने बेटी को गोद में लिया है।

नए वीडियो में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का चेहरा छुपा रखा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है कि, ‘माय हार्ट इज फूल।’ देवी थैंक यू। बिपाशा ने व्हाइट कलर का फ्लोरल ड्रेस पहना है। जबकि देवी नेवी ब्लू कलर की टी-शर्ट ड्रेस और पिंक कलर के हेयर बैंड में बेहद प्यारी लग रही है। वीडियो में माँ-बेटी की प्यारी जोड़ी और बॉन्डिंग नजर आ रही है। इस वीडियो पर बिपाशा के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है। साथ ही कमेंट भी कर रहे है। ज्यादातर फैंस हार्ट का इमोजी कमेंट कर रहे है।

बता दें कि बिपाशा बसु लंबे समय से बड़े परदे से दूर है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने भूषण पटेल की फिल्म ‘अलोन’ में पहली बार साथ काम किया था। इस फिल्म से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और कुछ महीनों बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। इसके बाद साल 2016 में इन्होंने धूमधाम से शादी की। बिपाशा और करण ने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी साथ काम किया है।

ये भी पढ़े: Rani Mukerji की Mrs Chatterjee Vs Norway की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ताज़ा ख़बरें