Bhumi Pednekar ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, यहाँ देखे फोटो

भूमि पेडनेकर महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। भूमि अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान दोनों ने माथे पर तिलक लगाया और अपनी आने वाली फिल्मों की सफलता की कामना की

Bhumi Pednekar Visited Mahakal: भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह लगातार अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। भूमि के ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन पहुंची है। समीक्षा ने भी अपने इंस्टा पर महाकाल के दर्शन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की।

भूमि और समीक्षा ने परिसर में स्थित गणेश के भी दर्शन किए। भूमि और उनकी बहन ने भगवान महाकाल के दर्शन किए है। दौरान एक्ट्रेस रेड कलर के सूट में नजर आई और उनकी बहन ब्लू और व्हाइट कलर के सूट में नजर आई। दोनों बहनों के गले में फूलों का हार है और भूमि हाथ जोड़े दर्शन करती नजर आ रही है। साथ ही दोनों के माथे पर तिलक और कलावा भी बंधवाया है। एक्ट्रेस की यह फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है और उनकी तारीफ कर रहे है।

भूमि पेडनेकर की इस साल कई फिल्में आ रही है। भूमि अपनी आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए महाकाल के दरबार में पहुंची। एक्ट्रेस ने महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस साल भूमि पेडनेकर की ‘मेरे हसबैंड की बीवी’, ‘अफवाह’, ‘द लेडी किलर’ और ‘भीड़’ जैसी फिल्म में नजर आएगी। हाल ही में उनकी फिल्म भीड़ की रिलीज डेट सामने आई है। इस फिल्म में राजकुमार राव उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। भीड़ 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस फिल्म में कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन की कहानी देखने को मिलेगी।

भूमि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने कई बोल्ड फोटो शेयर की है। जिसे उनके फैन्स ने लाइक किया और खूब कमेंट किए। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इससे पहले उन्होंने बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी ट्रोल किया गया था।

ये भी पढ़े: Pathaan Box office Collection: Shah Rukh Khan की फिल्म ने रचा इतिहास, Aamir Khan की Dangal का रिकॉर्ड तोड़ा

ताज़ा ख़बरें