Ajay Devgn की फिल्म Bholaa का पहला गाना Nazar Lag Jayegi हुआ रिलीज

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म भोला का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। वहीं आज फिल्म का पहला गाना नजर लग जाएगी रिलीज किया गया है

Nazar Lag Jayegi Song Out: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी मोस्ट मच अवेटेड फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) को लेकर सुर्ख़ियों में है। उनकी फिल्म के कोई पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो चुके है। जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे है। फिल्म रिलीज से पहले अजय देवगन ने फिल्म का पहला गाना ‘नजर लग जाएगी’ (Nazar Lag Jayegi) कर दिया है। गाना रिलीज होते ही फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

नजर लग जाएगी गाने में अजय देवगन अमाला पॉल के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। यह पहली बार है जब फिल्म से अमाला का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। इससे पहले अमला को पोस्टर और ट्रेलर में नहीं दिखाया गया था। इससे पहले अमाला को पोस्टर और ट्रेलर में नहीं दिखाया गया। अजय देवगन की भोला के गाने ‘नजर लग जाएगी’ को कव्वाली का रूप दिया गया है। गाना रिलीज होता है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस गाने को पसंद कर रहे है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है है।

जावेद अली ने इस गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है। इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे है। जबकि इसका संगीत रवि बसरूर ने दिया है। गाने को फैन्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा है। अजय देवगन ने महाशिवरात्रि के दिन भोला से महाआरती की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों को फैंस समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी फैन्स को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी। अजय देवगन की भोला में दमदार स्टार कास्ट नजर आने वाली है। फिल्म में तब्बू, दीपक डोबरियाल और शरद केलकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। तब्बू भोला में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले भी उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।

दीपक डोबरियाल भोला में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में ड्रग माफिया और बाप-बेटी की बॉन्डिंग की कहानी देखने को मिलेगी। भोला साउथ की ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। सुपरस्टार शिवकुमार ने कैथी में मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। हाल ही में मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी घोषणा की है। कमल हासन कैथी के अगले भाग में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। अजय देवगन की भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़े: Pathaan देखने के लिए Abdu Rozik ने बुक किया पूरा थिएटर, Shah Rukh Khan से है मिलने की ख्वाहिश

ताज़ा ख़बरें