Arjun Rampal ने बताया कि Om Shanti Om में SRK का कौन सा किरदार ऊबाउ था?

साल 2007 में शाहरुख खान की हिट फिल्म ओम शांति ओम पर अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बड़ा बयान दे दिया है।

Arjun Rampal SRK in Om Shanti Om: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता अर्जुन रामपाल जिन्होंने साल 2007 में आई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में मुख्य विलेन का किरदार निभाया थाा। उन्होंने इस फिल्म में शाहरुख खान के एक किरदार बड़ी बात बोली दी है। अर्जुन को इस फिल्म में शाहरुख का एक किरदार बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में Harper’s Bazaar से बातचीत करते हुए फिल्म इंडस्ट्री नेपोटिज्म को लेकर बातचीत की, इसी दौरान उन्होंने फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख के किरदार ओम कपूर को चिढ़ाऊ बता दिया है। अर्जुन ने नेपोटिज्म पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’बॉलीवुड में नेपोटिज्म व्याप्त है। जो स्टारकिड्स हैं उन्हें फिल्मों में आसानी से मौके मिल जाते हैं। उन्हें अपने करियर की शुरूआत को करने के लिए काफी अच्छे मौके मिल जाते हैं। स्टारकिड्स को बाकी एक्टर्स की तुलना में कई मौके मिलते हैं। लेकिन इसमें स्टारकिड्स की कोई गलती नहीं है कि वे किसी सुपस्टार के घर में पैदा हुए। यह उनकी किस्मत है जो वे सुपरस्टार के घर पर पैदा हुए हैं।’’

इसी पर बातचीत करते हुए अर्जुन ने कहा कि, ‘’उन्हें फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान का दूसरा किरदार पसंद नहीं आया था, जब वे दूसरी बार जन्म लेता है। शाहरुख का ओम कपूर वाला किरदार काफी नेपो किड की तरह था और यह किरदार सच में काफी चिढ़ाने वाला था।’’

बता दें कि, फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख ने ओम प्रकाश मखीजा और ओम कपूर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी डबल रोल निभाया था। इस फिल्म को फराह खान द्वारा निर्देशित किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। फिल्म में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग काफी ज्यादा तारीफ की गई थी। इस फिल्म में पुर्नजन्म की कहानी को दिखया गया था।

ये भी पढ़ें:The Kerala Story सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानें फिल्म में लव-जिहाद को लेकर कितनी सच्चाई दिखाई गई है?

ताज़ा ख़बरें