Arjun Kapoor Yoga: अर्जुन कपूर को योग करते हुए देख फैंस बोले – मैडम ने आपको भी लगवा दिया योग क्लास

बॉलीवुड के एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए फोटोज शेयर किये है। इस फोटोज को देख फैंस काफी कमेंट कर रहे है

Fans Comment On Arjun Kapoor Photos: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के लिए चर्चाओं में बने रहते है। लेकिन अब अर्जुन जिस बात को लेकर चर्चाओं में है वह कोई और नहीं बल्कि उनकी लव लेडी मलाइका अरोड़ा है।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए फोटो शेयर की है। इन फोटोज पर अर्जुन ने कैप्शन लिखा ”मैंने अयंगर योग से अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। ठीक तरह से पॉस्चर करने से ये आपकी लोअर बैक इंजरी को काफी हद तक सही करने में मददगार है। इसी के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन में कई लोगों को शुक्रिया भी किया जिसमें मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। शुक्रिया कहते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा कि इसके लिए हमेशा ग्रेटफुल रहूंगा। अर्जुन के इस पोस्ट पर मलाइका ने भी कमेंट किया है। मलाइका अरोड़ा अर्जुन के फोटो पर हाथ जोड़ने वाला इमोजी कमेंट में शेयर किया। 

अर्जुन कपूर को योग करते देख कई फैंस इसपर कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा ”मैडम ने आपको भी लगवाही दिया योग क्लास, तो वही दूसरे यूजर ने लिखा ”भाई कहावत है खरबूजे को देख खरबूजा बदल रहा है।”

जैसा की सभी जानते है की मलाइका योग को लेकर कितनी एक्टिव रहती है और अक्सर ही योग करते हुए नजर आती है, और अपने योग क्लास के बाहर अक्सर स्पॉट भी की जाती है। यही नहीं कई बार मलाइका योग के वीडियोस भी अपने फैंस के लिए शेयर करती है।

मलाइका के योग को ध्यान में रखते हुए ही लोग इस तरह कमैंट्स अर्जुन कपूर के पोस्ट पर कर रहे है। आपको बता दे की अर्जुन कपूर और मलाइका तक़रीबन 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। और अक्सर ही कई बार नजर आये है। 

ये भी पढ़े: VIDEO: बेटे अरहान को ड्रॉप करने एयरपोर्ट पहुंचे अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा, दोनों दिखें इमोशनल

ताज़ा ख़बरें