Anushka Sharma और Virat Kohli ने किया था ऐसा अनोखा काम, जिसे देख आप भी हो जाएंगे खुश, देखें Video

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बीते साल का एक प्यारा वीडियो शेयर करके पुराने दिन को याद किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) भी नजर आ रहे हैं।

Anushka Sharma and Virat Kohli Viral Video: देश में बढ़ते कोरोना (Corona Cases in India) मामलों से एक बार फिर सबकी हालत ख़राब होती जा रही है। कोरोना की मार से आम लोगो के साथ-साथ सेलेब्स पर भी इसका असर देखने को मिल रही है। कोरोना के बढ़ने मामलों को देखते हुए एक बार फिर से कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra Corona Cases) में 15 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू का ऐलान किया गया। कई जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। इसी वजह से एक बार फिसे से सभी अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं।

ऐसे में अब बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बीते साल का एक प्यारा वीडियो शेयर करके पुराने दिन को याद किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) भी नजर आ रहे हैं। दोनों का ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े: मां Amrita Singh और भाई Ibrahim के साथ कश्मीर में वेकेशन एन्जॉय करते नजर आयीं Sara Ali Khan !!

Anushka Sharma and Virat Kohli Lockdown 2020 viral video feeding street dogs pets dog

इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। यह वीडियो बीते साल हुए लॉकडाउन के वक्त का है। इसमें आप देख सकते हैं कि अनुष्का और विराट दोनों अपने पेट ड्यूड और स्ट्रीट डॉग्स के साथ खेलते दिख रहे हैं। विराट और अनुष्का का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बताते चले, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पेट लवर है। जिसका अंदाजा आप ये देखो देखकर लगा सकते है। अक्सर विराट और अनुष्का अपने पेट डॉग के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

हालही में इस कपल ने बेटी का स्वागत किया है। जिसका नाम इन्होने वामिका रखा हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का ने फैंस के साथ अपना और विराट का एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है था। वीडियो में अनुष्का, विराट को लिफ्ट करते हुए दिखाई दी थीं। अनुष्का के ऐसा करने पर खुद ख़ुद विराट भी हैरान रह गए थे। विराट-अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।

ताज़ा ख़बरें