Anupam Kher: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर अनुपम खेर जोकि अपने उत्कृष्ट अभिनय के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसी दौरान उन्होंने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दिवंगत गायक आरडी बर्मन और आशा भोंसले का एक पुराना अनदेखा वीडियो साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए संगीतकार और गायक आरडी बर्मन की तारीफ की है।
अनुपम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस अनदेखी वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि, ‘’एक ख़ज़ाना है ये वीडियो!! #RDBurman और @asha.bhosle का जादुई ख़ज़ाना। मुझे किसी ने भेजा। आपसे शेयर करना ज़रूरी था! आप भी झूमिये और शेयर कीजिए।😬🌺❤️ #ApnaDesh @DuniyaMein #CultSong’’
इस पोस्ट को फैंस भी काफी लाईक कर रहे हैं। इसके अलावा फैंस इस वीडियो पोस्ट पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हालाँकि यह एक लिप सिंक परफॉर्मेंस है, फिर भी उन्हें अपने स्वयं के सॉन्ग का प्रदर्शन करते देखना अद्भुत है।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’संगीत के दिग्गज #RDB जिनकी संगीत समझ और बुद्धि उस समय के लिए आधुनिक थी। इसे साझा करने के लिए धन्यवाद।’’इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’क्या दौर था। बस इतना ही कहना चाहूंगा। जो उस टाइम के ब्लैक इन व्हाइट में मजा था। वो आज के कलर्स में भी नहीं। …फीके रंग सी है अब जिंदगी।’’
बता दें कि, अनुपम द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सॉन्ग ‘दुनिया में लोगों को धोखा हो जाता है’ के रिकॉर्डिंग का है। इस वीडियो में गायक आरडी बर्मन और आशा भोंसले सॉन्ग ‘दुनिया में लोगों को धोखा हो जाता है’ को गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आरडी बर्मन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में आरडी बर्मन झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा गायिका आशा भोंसले भी इस वीडियो में झूमती हुई नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि, सॉन्ग ‘दुनिया में लोगों को धोखा हो जाता है’ साल 1972 में आई राजेश खन्ना और मुमताज स्टारर फिल्म ‘अपना देश’ में इस्तेमाल किया गया था।
ये भी पढे़ं: Salaar के सेट से वीडियो हुई वायरल, धुआंधाड़ एक्शन करते हुए नजर आए Prabhas