Shah Rukh Khan की फिल्म में नजर आएंगे Allu Arjun, Jawan में निभाएंगे खास रोल

शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उनकी फिल्म ने 950 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। अब खबर है कि अल्लू अर्जुन शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आएंगे

Shah Rukh Khan-Allu Arjun: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी कमबैक फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) से वापसी की और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए। इस फिल्म ने बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवूड के फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े। फिल्म ने बॉलीवुड के साथ की फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। पठान में सलमान खान ने कैमियो रोल किया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सलमान के साथ शाहरुख जोरदार एक्शन करते नजर आए। पठान में सलमान खान के कैमियो के बाद अब साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) में नजर आएंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जवान के डायरेक्टर एटली ने अल्लू अर्जुन को गेस्ट अपीयरेंस के लिए अप्रोच किया है। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस खुशी से झूम उठे है। वहीं, सोशल मीडिया पर हैश टैग जवान ट्रेंड करने लगा है। अगर शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन साथ नजर आएंगे तो पहली बार दोनों सितारे बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अल्लू अर्जुन किस किरदार में नजर नहीं आएंगे इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

ट्विटर हैशटैग पर यूजर्स जवान को तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है। बहुत से लोग शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन को एक साथ देखना चाहते है। अल्लू अर्जुन ने अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में अभिनय या कैमियो नहीं किया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान की पठान में सलमान खान के कैमियो ने बवाल मचा दिया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 950 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। पठान में शाहरुख खान पहली बार एक्शन करते नजर आए थे। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा से पैन इंडिया बन गए है। पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है और बॉलीवुड में भी उनकी डिमांड बढ़ गई है। बहुत से लोग उन्हें हिंदी फिल्मों में देखना चाहते है। जवान में अल्लू अर्जुन स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस करते नजर आएंगे। फिल्म के हिसाब से ये रोल काफी अहम माना जा रहा है। साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आने वाले। वह फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। पठान के बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान इस साल रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म है।

ये भी पढ़े: Ayushmann Khurrana की Dream Girl 2 का टीजर रिलीज, Pathaan ने की Pooja से बात

ताज़ा ख़बरें