मां बनने के बाद खास है Alia Bhatt का बर्थडे, लंदन में Ranbir-Raha के साथ करेंगी सेलिब्रेट

आलिया भट्ट आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। इसे खास और यादगार बनाने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ लंदन रवाना हुए है। शादी के बाद और मां बनने के बाद आलिया का यह पहला जन्मदिन है

Alia Bhatt Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। आलिया के लिए आज का दिन बेहद खास है। शादी के बाद और मां बनने के बाद आलिया का यह पहला बर्थडे है और इसे यादगार बनाने के लिए वह लंदन रवाना हुई है। आलिया भट्ट अपना 30वां जन्मदिन पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहती है। मंगलवार को आलिया और रणबीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

आलिया भट्ट मंगलवार दोपहर को रणबीर कपूर और राहा कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया अपनी हॉलीवुड की डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हुई है। आलिया के साथ उनकी बेटी राहा, मां सोनी और बहन शाहीन भी लंदन के लिए रवाना हुए है। कहा जा रहा है कि आलिया अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ लंदन में सेलिब्रेट करेंगी। रणबीर कपूर ने आलिया के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कुछ खास तैयारियां भी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट के लिए एक स्पेशल केक का ऑर्डर किया है। जिस पर रेहास मॉम लिखा होगा। आलिया और रणबीर के फैंस एक्ट्रेस के जन्मदिन की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें की आलिया के लिए यह बर्थडे बेहद खास है। क्योंकि वह मां बनने के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। आलिया और रणबीर शादी के 7 महीने बाद माता-पिता बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। शादी के बाद भी आलिया का यह पहला बर्थडे है। ऐसे में रणबीर ने काफी तैयारियां की है।

बॉलीवुड में करण जौहर की फिल्म से स्टूडेंट बनकर आई आलिया आज पूरी इंडस्ट्री में राज कर रही है। उन्होंने अब तक के अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी तक उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। हाल ही में आलिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी की है।

ये ही पढ़े: Ajay Devgn की  Bholaa को साउथ की इस फिल्म से है फ्लॉप होने का खतरा

ताज़ा ख़बरें