Rajkumar Hirani की बायोपिक फिल्म Lala Amarnath में मुख्य किरदार निभायेंगे Akshay Kumar

सूत्रों के अनुसार निर्देशक राजकुमार हिरानी भारतीय पूर्व क्रिकेटर लाला अमरनाथ पर एक बायोपिक फिल्म बनाने वाले है

Lala Amarnath Biopic-Akshay Kumar: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपने करियर में पहली बार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन निर्देशक राजकुमार हिरानी की पूर्व भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक फिल्म में नजर आयेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि अक्षय, राजकुमार हिरानी की किसी फिल्म में साथ में काम करते हुए नजर आयेंगे।

सूत्रों के अनुसार राजकुमार हिरानी लाला अमरनाथ पर एक बायोपिक फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म में लाला अमरनाथ का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अक्षय कुमार को चुना है। राजकुमार हिरानी इस फिल्म पर साल 2019 से काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने लेखकों से जल्द ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट को खत्म करने को कहा है। 

शाहरुख की ‘डंकी’ के रिलीज होने के बाद वे इस फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे। वे अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।हालांकि, अभी तक अक्षय कुमार और न ही निर्देशक राजकुमार हिरानी इस फिल्म की कांस्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की है। 

बता दें कि, लाला अमरनाथ का जन्म पंजाब, ब्रिटिश इंडिया में हुआ था। उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाया था। वे टेस्ट क्रिकेट में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। वे आजाद भारत के पहले क्रिकेट कप्तान थे और 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। लाला अमरनाथ एक ऑलराउंडर क्रिकेटर थे। उनका देहांत साल 2000 में हुआ।

अक्षय को एक क्रिकेटर के रूप में देखना काफी शानदार होगा। हालांकि, उन्होंने इससे पहले साल 2011 में आई फिल्म ‘पाटियाला हाउस’ में एक क्रिकेटर का किरदार निभाया था।  उन्होंने इस फिल्म में भारतीय मूल के ब्रिटिश क्रिकेटर का किरदार निभया था। उन्होंने एक बॉलर का किरदार निभाया था।

अब देखना होगा कि अक्षय इस रोल में फिट बैठते है कि नहीं। इसके अलावा वे प्रतिभाशाली निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन में पहली बार काम करेंगे। बता दें कि, अक्षय ने साल 2016 में आई सुशांत सिहं राजपूत स्टारर फिल्म ‘एमएस धोनी’ में किक्रेटर महेन्द्र सिंह धोनी के किरदार को निभाने की इच्छा व्यक्त की थी। लेकिन निर्देशक नीरज पांडे ने उन्हेंं इस किरदार को करने से मना कर दिया था। लेकिन अब देखते हैं कि वे लाला अमरनाथ के रोल में किया कमाल करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो अक्षय की फिल्म सेल्फी 24 फरवरी 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वे ‘कैप्सूल गिल’ और ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: Jab We Met और Tamasha के साथ सेलिब्रेट करें अपना Valentine Week, क्योंकि इस दिन सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही हैं दोनों फिल्में

ताज़ा ख़बरें