Akshay Kumar ने अपने फैंस के लिए किया खतरनाक लाइव Stunt, देखें वीडियो

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जहां पर वे एक खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं

Akshay Kumar stunt: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार जोकि इन दिनों अपने अमेरिका  ‘द एंटरटेनर टूर’  को लेकर व्यस्त है। उन्होंने इसी टूर के अपने एक इवेंट पर फैंस के लिए खतरनाक स्टंट किया है। अक्षय कुमार ने  एटलांटा में आयोजित हुए कल  ‘द एंटरटेनर टूर’ के एक इवेंट में अपने फैंस के लिए खतरनाक एंट्री ली है।

अक्षय कुमार ने इस इवेंट में छत से बंधी हुई रोप से एंट्री की है। अक्षय इस रोप के सहारे हॉल में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। वे इस दौरान कलाबाजी करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वे इस रोप पर लटके हुए अपने फैंस से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की इस खतरनाक स्टंट वाली वीडियो फिल्म क्रिटिक फरीदून शहरयार अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट किया है। 

उन्होंने ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’एटलांटा  में शानदार एरियल एंट्री करते हुए अक्षय कुमार है #‘द एंटरटेनर टूर।’’ अक्षय की इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि,  ओरिजनल एक्शन लेजेंड। वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आउटस्टैंडिंग परफोरमेंस अक्की सर।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इसलिए इन्हें ओरिजिनल खिलाड़ी कहते हैं भाई।’’

बता दें कि, अक्षय का  द एंटरटेनर टूर  03 मार्च 2023 को शुरू हुआ है। यह टूर 12 मार्च 2023 तक चलेगा। इस टूर में अक्षय के साथ कई अन्य सेलीब्रेटी भी हिस्सा ले रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ नोरा फतेही, दिशा पटानी, सोनम बाजवा, स्टेबिन बेन, जसलीन रॉयल, मौनी रॉय, अपारशक्ति खुराना और जहरा खान इस टूर का हिस्सा है। यह सारे सेलीब्रेटी इस टूर में परफोर्म कर रहे हैं। बता दें कि, इस टूर का एक इवेंट कैंसल कर दिया गया था। टिकट का सेल काम होने का कारण एक इवेंट को कैंसल कर दिया गया था। हालांकि, बाकी सारे इवेंट को आयोजित किया जा रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। अक्षय अब ‘हेरा फेरी 3’, ‘वेलकम 3’ और ‘आवारा पागल दीवाना 3’ जैसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: 9/11 आतंकी हमले में बाल बाल बचे थे अभिनेता Ranjeet, लहरें को दिए खास इंटरव्यू में किया खुलासा

ताज़ा ख़बरें