Akshay Kumar की Bade Miyan Chote Miyan में  AK-47, Troy और P-90 समेत इन खतरनाक हथियारों वाला वीडियो देख फैन बोला Pathaan से बड़ी फिल्म 

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ का एक हथियारों की टेस्टिंग वाला वीडियो को देखने के बाद फैंस इस फिल्म को एक असली एक्शन फिल्म बता रहे हैं।

AK-47, Troy  P-90 in Akshay Kumar  Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार और सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ पहली बार किसी फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं। ये दोनों फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ में साथ में नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, इस फिल्म में काफी हाई-लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा। 

फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां में कई खतरनाक हथियारों प्रयोग किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए ब्राउनिंग 50 Cal, AK-47, Troy और   P-90 जैसे हथियारों का प्रयोग किया गया है। इस बात की जानकारी खुद इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने दी है। अली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस फिल्म के लिए हथियारों की टेस्टिंग का एक वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। अली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि, ‘’फिल्म के लिए हथियारों की टेस्टिंग।’’इस वीडियो में अली खुद ब्राउनिंग 50 Cal, AK-47, Troy और   P-90 जैसे खतरनाक हथियारों को चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

अली की इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैेन ने अली की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’यह 18 सेकंड की असली बंदूकें धधक रही हैं जोकि पूरी पठान फिल्म से बड़ी है।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने भी मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ग्रीन स्क्रीन वालों की लंका लगने वाली है ये सब देखकर।’’ 

इसके अलावा एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, यह फिल्म  बताने  जा रही है कि एक बढ़िया एक्शन फिल्म कैसी दिखती है। अली अब्बास जफर एक मास्टरपीस बनाने जा रहा है..और पहले से ही घोषणा वीडियो पर यह पहले से ही तय हो गया है कि यह एक फ्रेंचाइजी बनने जा रही है और इस फिल्म में सलमान सर भी प्रवेश कर सकते हैं।’’

बता दें कि, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट को तय कर दिया गया है। यह फिल्म सिनेमघरों में अगले साल 2024 को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ से टकराते हुए नजर आयेंगे।  

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar ने अपनी फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट को लेकर SRK से की बातचीत, इस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म

ताज़ा ख़बरें