Ajay Devgn ने ऐसा काम करके की SRK की नकल, फैंस ने कही ये बात

बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता अजय देवगन जोकि अपनी अच्छे अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस बार शाहरुख खान की नकल कर ली है

Ajay Devgn SRK: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भोला’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। उन्होंने ने अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान की एक स्ट्रेटेजी की नकल की है। अजय ने अपनी फिल्म भोला को प्रमोट करने के लिए शाहरुख की ही तरह एक ‘आस्कभोला’ नाम का सेशन चलाया है। 

बता दें कि, शाहरुख खान अक्सर अपने फैंस से रूबरू होने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘आस्कएसआरके’ नाम का सेशन चलाते हैं। इस सेशन में वे अपने फैंस से बातचीत करते हैं। शाहरुख इस सेशन में फैंस के सवालों का जवाब देते हैं। शाहरुख ने ‘आस्कएसआरके’ नाम का सेशन अपनी फिल्म ‘पठान’ के प्रमोशन के लिए भी प्रयोग किया था। अब इसी स्ट्रेटजी को अजय देवगन ने भी अपनाया है। 

अजय देवगन ने बीते कल अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी फिल्म ‘भोला’ को लेकर एक ‘आस्कभोला’ नाम का सेशन चलाया। इस दौरान अजय ने अपनी फिल्म ‘भोला’ को लेकर कई सारे अपडेट्स दिए हैं। इसके अलावा अपने फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी कई बातें साझा की हैं। 

इस ‘आस्कभोला’ सेशन में फैंस ने अजय देवगन से कई मजेदार सवाल पूछें हैं। एक फैन ने इस सेशन में अजय देवगन से उनकी फिल्म भोला पर एक सवाल पूछते हुए लिखा कि, ‘’सुना है भोला में कई सारे स्पेशल कैमियो है। कुछ बताओ ना सर।’’ इसपर अजय ने मजेदार जवाब देते लिखा कि, ‘’मैंने भी ऐसा ही कुछ सुना है।’’ वहीं एक फैन ने पूछा कि, ‘’जवाब दोगे तो अपने साथ गर्लफ्रेंड को भी ले जाऊंगा फिल्म देखने।’’ इसपर अजय ने जवाब देते हुए कहा कि,’’गर्लफ्रेंड को फैमिली के साथ ले जा.. फिर रिश्ता पक्का।’’ इसके अलावा एक फैन ने अजय की फिटनेस पर सवाल पूछते हुए लिखा कि, ‘’आप इस उम्र में भी इतने फिट कैसे हो।’’ अजय ने इसपर मजेदार रिप्लाई देते हुए लिखा कि, ‘’मैं खाना और दिमाग सही मात्रा में खाता हूं।’’

बता दें कि, अजय की फिल्म ‘भोला’ सिनेमाघरों में 30 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अजय द्वारा खुद निर्देशित किया गया है। फिल्म में अजय ‘भोला’ नाम के व्यक्ति का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: ”मत बोलना अब हनी बीमार मेरी डॉक्यूमेंट्री तैयार है”, Honey Singh  ने अनाउंस की अपनी Documentary

ताज़ा ख़बरें