Selfiee के फ्लॉप होने के बाद अब Akshay Kumar की यह बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज

अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ के फ्लॉप होने के बाद उनकी एक बड़ी फिल्म को अब सिनेमाघर में रिलीज नहीं किया जायेगा

Akshay Kumar: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार का फिल्मी करियर इन दिनों डमाडोल चल रहा है। अक्षय कुमार जिनकी फिल्म ‘सेल्फी’ पिछले महीने रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 55 करोड़ रुपए था, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 16 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अब अक्षय की एक फिल्म को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘OMG 2’(ऑ माय गॉड 2) सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की जायेगी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज न करके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा। अक्षय की  ‘OMG 2’(ऑ माय गॉड 2) को ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट या फिर जियो सिनेमा पर रिलीज किया जा सकता है। फिल्म को इन दोनों प्लेटफॉर्म्स में से किसी एक प्लेटफॉर्म पर मई 2023 या फिर जून 2023 के महीने में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’(ऑ माय गॉड 2) साल 2012 में आई फिल्म  ‘OMG’ (ऑ माय गॉड) का आधिकारिक सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान विष्णु और परेश रावल ने एक नास्तिक का किरदार निभाया था। फिल्म ‘OMG’ (ऑ माय गॉड) से देश में व्याप्त धर्म को लेकर अंधविश्वास के बारे में कई खुलासे किए गए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

आपको बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म  ‘OMG 2’(ऑ माय गॉड 2) में उनके साथ इस बार पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पहली बार अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी किसी फिल्म में देखने को मिलेगी।  OMG 2(ऑ माय गॉड 2) को निर्देशक अमित राय द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को विपुल डी शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। अब देखना होगा कि अक्षय की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।

ये भी पढ़ें: Kapil Sharma की Zwigato  को बीच में ही देखकर भागे पत्रकार, बोली यह बात

ताज़ा ख़बरें