इस Bhojpuri Film में यह सुपरस्टार निभायेगा भगवान Hanuman का किरदार 

भोजपुरी सिनेमा इन दिनों एक से एक बेहतरीन फिल्मों की घोषणा कर रहा है, इसी बीच भगवान हनुमान पर भी एक भोजपुरी फिल्म बनने जा रही है

Hanuman Bhojpuri film: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री  में अब एक बड़े लेवल पर भगवान हनुमान पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम है ‘वीर हनुमान’, इस फिल्म में भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भगवान हनुमान का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

फिल्म ‘वीर हनुमान’ को पराग पाटिल द्वारा निर्देशित किया जायेगा, जिन्होंने ‘लिट्टी चोखा’, ‘एक दूजे के लिए 2’ और ‘संघर्ष’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। खेसारी लाल यादव की इस फिल्म का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा किया जायेगा। इस फिल्म की कहानी को अरविंद तिवारी ने लिखा है।  

इस फिल्म की घोषणा रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव के साथ आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करके दी है। रत्नाकुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से खेसारी लाल यादव को टैग करते हुए फिल्म वीर हनुमान का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘वीर हनुमान’ की घोषणा। जल्द ही शूटिंग शुरू। निर्देशन पराग पाटिल द्वारा किया जायेगा। रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित। अरविंद तिवारी द्वारा लिखित।’’

खेसारी की इस फिल्म को लेकर फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक फैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं पवन भैया का फैन हूं, लेकिन इतना बड़ा सरप्राइज खेसारी भैया।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इस मूवी अच्छे तरीके से बनाना, ताकी मूवी पैन इंडिया रिलीज हो सके,। बाकी सब श्री राम के कृपा बन रहे, जय श्री राम।’ इसके अलावा एक फैन ने और कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बधाई भइया.. ऐसे ही गरदा मचाते रहे… लव यू भैया।’’

बता दें कि, इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के अपोजिट भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस को लिया जायेगा। इस फिल्म में भगवान हनुमान की महानता और उनके वक्तव्य को दिखाया जायेगा। यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की  पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें काफी बड़े बजट पर वीएएफक्स का प्रयोग किया जायेगा। इस फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा होने की उम्मीद है। इस फिल्म को अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। अब देखते हैं कि इस फिल्म में खेसारी लाल यादव भगवान हनुमान के किरदार को किस तरह से दिखाते हैं।

ये भी पढ़ें: Dharmendra ने Dilip Kumar को लेकर बोली यह भावुक कर देने वाली बात

ताज़ा ख़बरें