Samar Singh Bhojpuri Song 2021: समर सिंह के नए होली वीडियो में एक्ट्रेस ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

समर सिंह (Bhojpuri Singer Samar Singh) का एक नया होली सॉन्ग (holi song) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने को जमकर पसंद किया जा रहा है।

Samar Singh Holi Bhojpuri Song 2021: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों होली सॉन्ग्स की बाढ़ देखने को मिल रही है। सभी बड़े सितारे होली के मौके पर अपने अपने होली सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। अब चाहे पवन सिंह (Pawan Singh) हो खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) हो या चाहे निरहुआ हो। इन दिनों इंटरनेट पर सभी स्टार्स के गाने खूब धमाल मचा रहे हैं। इस बीच अब सिंगर समर सिंह (Bhojpuri Singer Samar Singh) का एक नया होली सॉन्ग (holi song) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने को जमकर पसंद किया जा रहा है। गाने का वीडियो देख फैंस अपने पैर थिरकने पर मजबूर हो रहे हैं।

समर सिंह के नए गाने के बोल हैं बैगन वाला (baigan wala)। इस गाने के वीडियो में समर सिंह (Samar Singh) ने हीरोइन के साथ खूब रोमांस और डांस किया है। इस गाने को समर सिंह (samar singh) ने ही गाया है। गाने में समर सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े: चिंटू पांडे के साथ विवाद के बाद क्यों चुप है ख़ेसारी, क्या FIR पर देंगे कोई जवाब!

Samar Singh Holi Bhojpuri Song 2021

समर सिंह (samar singh) के नए गाने के लिरिक्स आलोक यादव ने लिखे हैं। सोशल मीडिया पर ये होली सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है। लोगों को भी इस गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

समर सिंह (samar singh) के इस गाने को अबतक 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में समर सिंह अपने दोस्तों संग जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस गाने ADR Anand ने दिया है। होली के मौके पर समर सिंह का ये गाना बेहद पसंद किया जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें